स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागत

लखनऊ में अखिल भारतीय डाक भारोत्तोलन प्रतियोगिता का शुभारंभ

13 डाक परिमंडलों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम, खेल भावना से खेलने की दिलाई शपथ

लखनऊ में अखिल भारतीय डाक भारोत्तोलन प्रतियोगिता का शुभारंभ
उद्घाटन समारोह में मार्च-पास्ट के दौरान डाक निदेशालय, नई दिल्ली के सदस्य (एचआरडी), पोस्टल सेवा बोर्ड एवं मुख्य अतिथि कर्नल एसएफएच रिजवी विभिन्न डाक परिमंडलों से आए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए।

लखनऊ। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई), लखनऊ में उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल की मेजबानी में अखिल भारतीय डाक भारोत्तोलन, पावरलिफ्टिंग एवं बेस्ट फिजीक प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में डाक निदेशालय, नई दिल्ली के सदस्य (एचआरडी), पोस्टल सेवा बोर्ड कर्नल एसएफएच रिजवी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने मार्च-पास्ट के दौरान विभिन्न डाक परिमंडलों से आए खिलाड़ियों की सलामी ली।

इस अवसर पर मेजबान टीम के खिलाड़ी श्याम कुमार ने प्रतिभागियों को अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के अलावा आंध्र प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और तेलंगाना के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कर्नल एसएफएच रिजवी ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ मुकाबले में हिस्सा लेने की अपील की। उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्टमास्टर जनरल अजय सिंह चौहान ने विभिन्न डाक परिमंडलों से आए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन निखारने का अवसर प्रदान करेगी।

प्रतियोगिता के तहत भारोत्तोलन के विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। समारोह में पोस्टमास्टर जनरल प्रयागराज राजीव उमराव, पोस्टमास्टर जनरल (मेल एवं बिजनेस डेवलपमेंट) अशोक कुमार यादव, पोस्टमास्टर जनरल बरेली अतुल कुमार श्रीवास्तव, पोस्टमास्टर जनरल लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र सुनील कुमार राय और पोस्टमास्टर जनरल वाराणसी पद्मगंधा मिश्रा समेत डाक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें