स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

कंपाला इंटरनेशनल में लखनऊ की सोनाली ने जीता महिला युगल खिताब

महाराष्ट्र की रितिका थकर के साथ भारतीय जोड़ी ने इशिता-अक्षिता को सीधे गेमों में हराया

कंपाला इंटरनेशनल में लखनऊ की सोनाली ने जीता महिला युगल खिताब
कंपाला इंटरनेशनल 2026 में महिला युगल का खिताब जीतने के बाद लखनऊ की सोनाली सिंह और मुंबई रितिका थकर।

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ । लखनऊ की सोनाली सिंह और महाराष्ट्र की रितिका थकर की भारतीय जोड़ी ने युगांडा के कंपाला में आयोजित कंपाला इंटरनेशनल 2026 में महिला युगल का खिताब अपने नाम किया। लुगोगो इंडोर स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारतीय जोड़ी ने अपनी ही देशवासी इशिता नेगी और अक्षिता मनराल को सीधे गेमों में 21-16, 21-17 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। फाइनल मुकाबले में सोनाली और रितिका ने शुरूआत से ही आक्रामक खेल के साथ संयम का परिचय दिया।

 दोनों खिलाड़ियों ने रैलियों में धैर्य बनाए रखते हुए महत्वपूर्ण मौकों पर अंक जुटाए। भारतीय जोड़ी ने दोनों गेमों में बढ़त बनाए रखी और अपनी हमवतन जोड़ी को वापसी का मौका नहीं दिया। लखनऊ की बीबीडी बैडमिंटन एकेडमी में अभ्यास करने वाली सोनाली ने इस अंतरराष्ट्रीय खिताब के साथ अपने खेल करियर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ी है। एकेडमी में नियमित अभ्यास के दौरान उन्होंने अपने खेल कौशल और तकनीक को निखारा है, जिसका फायदा उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मिला। 

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) की फ्यूचर सीरीज के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने एकल, युगल और मिश्रित युगल वर्गों में विश्व रैंकिंग अंक और पुरस्कार राशि के लिए प्रतिस्पर्धा की। प्रतियोगिता का उद्देश्य पूर्वी अफ्रीका में बैडमिंटन को बढ़ावा देना भी है। कंपाला इंटरनेशनल का खिताब सोनाली सिंह और रितिका थकर की जोड़ी की अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर बढ़ती साझेदारी को मजबूती देता है। वहीं, लखनऊ की सोनाली के लिए यह सफलता शहर और उत्तर प्रदेश के बैडमिंटन के लिए भी खास उपलब्धि है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें