स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

जिला प्रतियोगिता अक्टूबर में, राज्य स्तरीय बॉक्सिंग लीग जनवरी में कराने पर सहमति

जिला प्रतियोगिता अक्टूबर में, राज्य स्तरीय बॉक्सिंग लीग जनवरी में कराने पर सहमति
रविवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में बॉक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ की आम सभा की बैठक करते पदाधिकारी।
  • बॉक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ की आम सभा की बैठक में प्रतियोगिताओं का खाका तैयार

 
लखनऊ, पायनियर। बॉक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ की आम सभा की बैठक रविवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई। इसमें अक्टूबर में जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता और जनवरी में वीकेएस (विजय कुमार साहू) फाउंडेशन के सहयोग से राज्य स्तरीय बॉक्सिंग लीग आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस संबध में प्रस्ताव यूपी बॉक्सिंग एसोसिएशन को सहमति के लिए भेजने का निर्णय लिया गया। सभा में खिलाड़ियों के विकास और उन्हें अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में खेलने के अवसर उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई, जिससे वे बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
सभा में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया। इस दौरान लखनऊ की बॉक्सिंग ऑफिशियल आंचल साहू के राष्ट्रीय ऑफिशियल/रेफरी की परीक्षा उत्तीर्ण कर वन स्टार हासिल करने पर संगठन की ओर से उन्हें शॉल और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान के लिए बॉक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ के उपाध्यक्ष इशेंद्र पांडेय और आंचल को संघ द्वारा सम्मानित किया गया।
सभा में अध्यक्ष अतुल अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष इशेंद्र पांडेय,  भुवन चंद पांडेय, केएन पाठक, सचिव सहदेव सिंह, संयुक्त सचिव आनंद कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष विशाल राज,  सदस्य मोहम्मद सलीम, कोच कृपा शंकर और ओलंपियन नरेंद्र सिंह बिष्ट और वीकेएस फाउंडेशन के अजय कौशिक और राम जी मौजूद रहे।
बॉक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ, इशू फाउंडेशन और विजय कुमार साहू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया गया।

बैठक के बाद बॉक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ, इशू फाउंडेशन और विजय कुमार साहू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें संगठन के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों समेत अन्य लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। शिविर में करीब 18 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। आयोजकों ने रक्तदान करने वाले सभी लोगों के साथ सीएमओ लखनऊ और बलरामपुर अस्पताल की चिकित्सकों एवं नर्सों की टीम के प्रति आभार जताया। इसके साथ ही शिविर के सफल आयोजन के लिए सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया गया।

आयोजकों ने रक्तदान करने वाले सभी लोगों के साथ सीएमओ लखनऊ और बलरामपुर अस्पताल की चिकित्सकों एवं नर्सों की टीम के प्रति आभार जताया।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें