स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

मनीला में जयशंकर का बड़ा संदेश-भारत-आसियान साझेदारी होगी और मजबूत

मनीला में जयशंकर का बड़ा संदेश-भारत-आसियान साझेदारी होगी और मजबूत
  • भारत की ओर से सभी आसियान सदस्य देशों को शुभकामनाएं दी गईं।

एजेंसी। नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित भारत-आसियान पोस्ट-मिनिस्ट्रियल कॉन्फ्रेंस 2026 की सह-अध्यक्षता की। यह बैठक 59वें आसियान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों का हिस्सा थी। इस दौरान भारत की ओर से सभी आसियान सदस्य देशों को शुभकामनाएं दी गईं।
बैठक में भारत ने अपनी एक्ट ईस्ट नीति के तहत दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों पक्षों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए भारत-आसियान संबंधों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि भारत की ह्यएक्ट ईस्टह्ण नीति के तहत कनेक्टिविटी, व्यापार, डिजिटल लिंकेज, मजबूत सप्लाई चेन, रक्षा, शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से भारत और आसियान के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है।
जयशंकर ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भारत-आसियान संबंध और अधिक मजबूत और महत्वाकांक्षी बनेंगे। उन्होंने कहा कि इससे व्यापक इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। मनीला में हुई बैठक को भारत और आसियान के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें