स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

मानवाधिकार संरक्षण और बंदी कल्याण को लेकर कारागार मुख्यालय में अहम बैठक

मानवाधिकार संरक्षण और बंदी कल्याण को लेकर कारागार मुख्यालय में अहम बैठक

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की महानिदेशक अन्वेषण डॉ. अनुपमा निलेकर चंद्रा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश कारागार मुख्यालय का भ्रमण किया। तथा महानिदेशक कारागार पीसी मीना के साथ विभाग ने मानवाधिकार संरक्षण, बंदियों के कल्याण, मानसिक स्वास्थ्य, पुनर्वास एवं कारागार सुधारों से संबंधित विभिन्न पहलों की समीक्षा की। बैठक में विभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं, विधिक सहायता, कौशल विकास, ई-प्रिजन्स प्रणाली, अर्ली रिलीज प्रोसेसिंग मैकेनिज्म तथा अन्य सुधारात्मक उपायों की जानकारी प्रस्तुत की गई।

बैठक के दौरान डॉ. चंद्रा ने बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया तथा उत्तर प्रदेश कारागार विभाग की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के साथ साझा करने का अनुरोध किया, ताकि उन्हें अन्य राज्यों में भी अपनाया जा सके। इसके उपरांत उन्होंने कारागार मुख्यालय के आधारित एकीकृत निगरानी एवं नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया तथा विभाग की तकनीक-संपन्न निगरानी व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कारागार संग्रहालय में संरक्षित ब्रिटिशकालीन अभिलेखों एवं विभाग की ऐतिहासिक विरासत का अवलोकन किया।

साथ ही वन जेल-वन प्रोडक्ट गैलरी का भ्रमण कर बंदियों को दिए जा रहे कौशल प्रशिक्षण एवं उनके द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रशंसा की। इस अवसर पर अपर महानिरीक्षक कारागार धर्मेन्द्र सिंह, उप महानिरीक्षक कारागार प्रदीप गुप्ता, पीएन पाण्डेय, डॉ. रामधनी, वित्त नियंत्रक आबिद अंसारी, वरिष्ठ अधीक्षक रंगबहादुर पटेल सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें