स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथपंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना रूरा, शिवली व रसूलाबाद क्षेत्र में कांवड़ मार्गों और शिव मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना रूरा, शिवली व रसूलाबाद क्षेत्र में कांवड़ मार्गों और शिव मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण

श्रावण मास के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा तथा सुदृढ़ कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना क्षेत्र रूरा, शिवली एवं रसूलाबाद क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख चौराहों, कांवड़ मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख शिव मंदिरों, प्रमुख चौराहों, कांवड़ मार्गों एवं अति-संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर धरातलीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात डायवर्जन एवं भीड़ नियंत्रण उपायों का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को चेक कर उनकी उपस्थिति एवं सतर्कता को परखा गया।

प्रमुख निरीक्षण बिंदु एवं जारी दिशा-निर्देश:

सुरक्षा एवं सतर्कता: समस्त ड्यूटी प्वाइंट्स पर तैनात पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रहने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा किसी भी अनहोनी की संभावना को शून्य करने हेतु सतर्क निगरानी के निर्देश दिए गए।

सुगम यातायात व भीड़ प्रबंधन: कांवड़ यात्रियों के आवागमन मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रखते हुए वैकल्पिक मार्गों से यातायात संचालित करने तथा मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की व्यवस्थित लाइन लगवाकर सुगम दर्शन-पूजन कराने के निर्देश दिए।

महिला सुरक्षा: महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों एवं ‘मिशन शक्ति’ टीमों की तैनाती की गई।
भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सादे वस्त्रों में पुलिस बल को मुस्तैद किया गया।

सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे से सतत निगरानी: प्रमुख मंदिरों एवं संवेदनशील मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है।

कानपुर देहात पुलिस द्वारा श्रावण मास के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ प्रमुख मार्गों एवं धार्मिक स्थलों पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से दर्शन-पूजन कर सकें।

 

रविकांत दुबे। कानपुर देहात।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें