स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सीएमएस छात्रों को ‘नेशनल टाॅपर’ खिताबउम्र को मात देकर करिश्मा करने वाले लखनऊ के मास्टर तैराकों का हुआ सम्मानवाराणसी की ऋत्विका सिंह ने बनाया नया कीर्तिमान, मेरठ जोन का एकछत्र दबदबा जारीनए श्रम कोड पर मंथन, भविष्य के कार्यबल की तैयारी पर जोरऋषिकेश में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारियों का हल्ला बोल, 50% बसें ठप्पयूपी में मौसम के बाद सियासत में भी तूफान...अमित शाह की हुंकार, तीसरी बार भाजपा सरकार बनी तो UCC लागूअधिकारियों की रेकी करने वाले दो गिरफ्तारकहीं तालाब तो कहीं नदी में मिले शव, हादसे और संदिग्ध मौतों से हड़कंपश्रीराम की बाल लीलाओं और अहिल्या उद्धार का किया मार्मिक वर्णनपत्रकारों की पेंशन के लिए उचित मंच पर पैरवी का आश्वासनसीएमएस छात्रों को ‘नेशनल टाॅपर’ खिताबउम्र को मात देकर करिश्मा करने वाले लखनऊ के मास्टर तैराकों का हुआ सम्मानवाराणसी की ऋत्विका सिंह ने बनाया नया कीर्तिमान, मेरठ जोन का एकछत्र दबदबा जारीनए श्रम कोड पर मंथन, भविष्य के कार्यबल की तैयारी पर जोरऋषिकेश में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारियों का हल्ला बोल, 50% बसें ठप्पयूपी में मौसम के बाद सियासत में भी तूफान...अमित शाह की हुंकार, तीसरी बार भाजपा सरकार बनी तो UCC लागूअधिकारियों की रेकी करने वाले दो गिरफ्तारकहीं तालाब तो कहीं नदी में मिले शव, हादसे और संदिग्ध मौतों से हड़कंपश्रीराम की बाल लीलाओं और अहिल्या उद्धार का किया मार्मिक वर्णनपत्रकारों की पेंशन के लिए उचित मंच पर पैरवी का आश्वासन

भारी बारिश से दिल्ली में जलभराव, यातायात प्रभावित

भारी बारिश से दिल्ली में जलभराव, यातायात प्रभावित

आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट

एजेंसी। नई दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव होने के साथ यातायात प्रभावित हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ घंटों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के अनेक हिस्सों में मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने और बिजली गिरने का पूवार्नुमान जताया है।
बारिश के कारण महरौली-बदरपुर मार्ग, आईटीओ, वजीराबाद मार्ग, पटेल मार्ग, रोहतक मार्ग, शंकर मार्ग, कीर्ति नगर मार्ग, दिल्ली-जयपुर राजमार्ग, पीरागढ़ी और शाहीन बाग मार्गों पर यातायात जाम रहा। इसके अलावा जीटी मार्ग, जीटीबी एन्क्लेव और दिलशाद गार्डन सहित पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में भी यातायात प्रभावित रहा। इस बीच, सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने दक्षिणपुरी, ओखला, संगम विहार, सैनिक फार्म्स और महरौली-बदरपुर मार्ग के कुछ हिस्सों सहित कई इलाकों में जलभराव होने की सूचना दी है।

आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक सफदरजंग मौसम केंद्र में 59.2 मिलीमीटर (मिमी) बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा लोधी मार्ग में 60.4 मिमी, रिज क्षेत्र में 57 मिमी, आयानगर में 26.2 मिमी और पालम में 16.9 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने 10 अगस्त तक दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें