उत्तराखंड में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

देहरादून। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 5 जून से 7 जून तक बारिश और खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, राज्य के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में तेज बारिश होने की संभावना है। कई स्थानों पर आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है।

मौसम विभाग देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 5 जून को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली चमकने तथा ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

विभाग ने पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में भी तेज बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके अलावा राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों तथा हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। प्रशासन को भी संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *