प्रसाद वितरण, श्रमिक सम्मान और अधिवक्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन
वैभव दीक्षित। सीतापुर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर शुक्रवार को पूरे जनपद में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कहीं विशाल प्रसाद वितरण हुआ तो कहीं श्रमिकों का सम्मान कर उन्हें टी-शर्ट वितरित की गई। तहसीलों में अधिवक्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के तत्वावधान में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को हिंदू स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाते हुए विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप खेतान ने किया। इस दौरान नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला समेत अन्य अतिथियों ने श्रद्धालुओं और नागरिकों को प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री विपुल सिंह, जिला उपाध्यक्ष विश्राम सागर, पूर्व गन्ना समिति चेयरमैन बबलू अवस्थी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वहीं ट्रांसपोर्ट चैराहे पर श्रमिकों एवं कामगारों के सम्मान में टी-शर्ट वितरण और पुष्प वर्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस समाज के हर वर्ग को साथ लेकर मनाया जाना चाहिए। उन्होंने श्रमिकों के योगदान को राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए उनका सम्मान किया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला मंत्री आकाश अग्रवाल द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर एवं कामगार शामिल हुए।
उधर तहसील मिश्रिख में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री का जन्मदिन मिठाई बांटकर मनाया। अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी व्यक्त की तथा मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना की। इस अवसर पर बृजलाल चैधरी, सुधीर शुक्ल राना, अकरम खान, सौरभ सक्सेना, नरेंद्र प्रताप सिंह, भास्कर पाण्डेय, गौरव वाजपेई, प्रेम प्रकाश राजवंशी समेत अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
हिंदू युवा वाहिनी ने सेवा कार्यों के साथ मनाया योगी का जन्मदिन
पायनियर संवाददाता। सीतापुर

हिंदू युवा वाहिनी सीतापुर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन सेवा और जनसहभागिता के साथ उत्साहपूर्वक मनाया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने नगर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों के बीच फल, बिस्किट, मिठाई और पेयजल का वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन समाज सेवा, राष्ट्रहित और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित रहा है, जिससे युवाओं को प्रेरणा मिलती है।
जिला अध्यक्ष के.के. शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जिला संगठन महासचिव प्रशांत मिश्रा, अभिषेक शर्मा, उमेश यादव, अमन, प्रेम सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। पूरे दिन चले सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों को सहयोग प्रदान किया गया तथा मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और प्रदेश की निरंतर उन्नति की कामना की गई। संगठन पदाधिकारियों ने इसे सेवा, समर्पण और जनकल्याण का पर्व बताते हुए आगे भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प लिया।










