स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

जानकीपुरम विस्तार में स्वास्थ्य सहायक की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जानकीपुरम विस्तार में स्वास्थ्य सहायक की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-आठ में मंगलवार को 42 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर जानकीपुरम पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान आशा त्रिपाठी (42) पत्नी अनिल त्रिपाठी के रूप में हुई है। अनिल त्रिपाठी सीतापुर में महिला अस्पताल में स्वास्थ्य सहायक के पद पर कार्यरत हैं उन्होंने बताया कि अपनी ड्यूटी पूरी कर सीतापुर से घर लौटे।

काफी देर तक गेट खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जानकीपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और गेट तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। अंदर आशा त्रिपाठी पंखे से लटकी मिलीं। पुलिस ने तत्काल उन्हें नीचे उतारा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य एकत्र किए। मृतका के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा भारतीय सेना में कार्यरत है, जबकि छोटा बेटा बाहर पढ़ाई कर रहा है।

थाना प्रभारी विनोद तिवारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के निष्कर्ष आने के बाद ही मृत्यु के कारणों के संबंध में स्पष्ट स्थिति सामने आ सकेगी। यदि जांच में कोई संदिग्ध तथ्य सामने आता है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें