स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

हॉकी: कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक से भारत ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, अब सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

भारत के लिये कप्तान हरमनप्रीत ( 27वां, 40वां और 45वां मिनट) ने तीन जबकि शिलानंद लाकड़ा ( 44वां और 45वां) ने दो गोल किये। अभिषेक ( तीसरा मिनट), जुगराज सिंह (22वां), सुखजीत सिंह (32वां), संजय (59वां) और मनदीप सिंह (60वां) ने एक एक गोल दागा ।

हॉकी: कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक से भारत ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, अब सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
हॉकी: कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक से भारत ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, अब सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

काकामिगाहारा ।    कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक की मदद से भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने सोमवार को भारी बारिश के बीच पूल ए के आखिरी मैच में बांग्लादेश को 10 . 0 से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की और अब सेमीफाइनल में एक अक्टूबर को सामना पाकिस्तान से होगा । दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया की टक्कर दक्षिण कोरिया से होगी ।

भारत के लिये कप्तान हरमनप्रीत ( 27वां, 40वां और 45वां मिनट) ने तीन जबकि शिलानंद लाकड़ा ( 44वां और 45वां) ने दो गोल किये। अभिषेक ( तीसरा मिनट), जुगराज सिंह (22वां), सुखजीत सिंह (32वां), संजय (59वां) और मनदीप सिंह (60वां) ने एक एक गोल दागा ।गत चैम्पियन भारत ने इससे पहले इंडोनेशिया को 13 . 1, दक्षिण कोरिया को 8 . 2, सिंगापुर को 7 . 0 और जापान को 2 . 0 से हराया था ।


बारिश के कारण पिच गीली हो गई थी और खिलाड़ी पूरे भीग चुके थे जिससे मूवमेंट में दिक्कत हो रही थी । बारिश की वजह से पाकिस्तान और ओमान का मैच 15 मिनट के लिये रोके जाने के कारण भारत और बांग्लादेश का मैच आधा घंटे देर से शुरू हुआ।भारत के लिये तीसरे ही मिनट में अभिषेक ने फील्ड गोल दागा । संजय ने बांग्लादेशी सर्कल के भीतर अभिषेक को पास दिया जिसने अपने बायीं ओर से रिवर्स हिट पर यह गोल किया ।


बांग्लादेश को 12वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर अमीरूल इस्लाम की ड्रैग फ्लिक को गोलकीपर सूरज करकेरा ने रोक दिया। भारत को 15वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे बांग्लादेश के वीडियो रेफरल के बाद खारिज कर दिया गया ।दूसरे क्वार्टर में बारिश तेज हो गई जिससे पिच पर पानी भर गया था। भारत ने 22वें मिनट में बढत दुगुनी कर ली जब पेनल्टी कॉर्नर पर जुगराज की ड्रैग फ्लिक डिफेंडर के पैर से टकराई और अंपायर ने पेनल्टी स्ट्रोक दे दिया जिसे गोल में बदलकर जुगराज ने स्कोर 2 . 0 कर दिया ।भारत को पांच मिनट बाद एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे हरमनप्रीत ने गोल में बदला ।


ब्रेक के बाद 32वें मिनट में दिलप्रीत सिंह और सुखजीत ने शानदार मूव बनाया और गेंद को सर्कल के भीतर ले गए । सुखजीत ने भारत के लिये चौथा गोल किया ।इसी क्वार्टर में विवेक सागर प्रसाद ने भारत को पेनल्टी कॉर्नर दिलाया जिसे हरमनप्रीत ने गोल में बदला ।तीसरे क्वार्टर के आखिरी दो मिनट में शिलानंद ने दो गोल करके भारत की बढत 7 . 0 की कर दी । वहीं 45वें मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की ।आखिरी क्वार्टर में बारिश और तेज हो गई जिससे दोनों टीमों की मूवमेंट पर असर पड़ा और कई सहज गलतियां हुई ।भारत ने आखिरी दो मिनट में दो गोल किये । संजय ने 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा और मनदीप ने आखिरी मिनट में फील्ड गोल किया । सुखजीत के पास मौका था लेकिन बांग्लादेशी गोलकीपर ने उनका प्रयास रोक दिया । रिबाउंड पर गेंद मनदीप के पास गई जिसने भारत के लिये 10वां गोल दागा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें