जीएसटी अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। शुक्रवार को भारतीय जन उद्योग व्यापार मण्डल के तत्वावधान में शौर्य इन होटल, नहर रोड, जानकीपुरम में जीएसटी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं व्यापारियों के बीच विशेष “व्यापारी संवाद कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों की जीएसटी से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं का त्वरित समाधान और विभाग-व्यापारी संवाद को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में जीएसटी विभाग की ओर से जॉइंट कमिश्नर नीरज सिंह, डिप्टी कमिश्नर वीरेंद्र मिश्रा, असिस्टेंट कमिश्नर अभिमन्यु पाठक, डॉ. संजय सिंह तथा राज्य कर अधिकारी सत्यजीत उपस्थित रहे। बैठक के दौरान व्यापारियों ने रिटर्न फाइलिंग, नोटिस, पंजीकरण, कर अनुपालन सहित विभिन्न मुद्दों पर अपनी समस्याएं और सुझाव रखे।

अधिकारियों ने प्रश्नों का उत्तर देते हुए विभागीय नियमों एवं प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस डी सिंह बैसवारा ने कहा कि विभाग और व्यापारियों के बीच निरंतर संवाद से समस्याओं का समाधान सरल और प्रभावी होता है। कार्यक्रम के संयोजक/संरक्षक सौरभ तिवारी ने अधिकारियों व व्यापारियों का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापारिक हितों की रक्षा और समस्याओं के निराकरण के लिए ऐसे संवाद कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष विवेक शुक्ला, प्रभारी हनुमत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज दीक्षित सहित प्रमोद तिवारी, प्रवीन मिश्रा, विशाल रावत, विमल चौबे और संजय मिश्रा समेत बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों, पदाधिकारियों और व्यापारियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस तरह के संवाद कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने पर सहमति बनी।

Crime Reporter Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *