स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला कबड्डी टीम शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

भारतीय महिला टीम ने मेजबान जापान को 50-25 से हराकर अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया।

गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला कबड्डी टीम शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
गत चैंपियन भारतीय पुरुष टीम ने जहां ग्रुप के अपने अंतिम मुकाबले में चीनी ताइपे को 37-21 से हराया।

नागोया। मौजूदा चैंपियन भारत की पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने बृहस्पतिवार को ग्रुप ए के अपने मुकाबलों में क्रमश: चीनी ताइपे और जापान को हराकर शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारतीय पुरुष टीम ने जहां ग्रुप के अपने अंतिम मुकाबले में चीनी ताइपे को 37-21 से हराया, वहीं भारतीय महिला टीम ने मेजबान जापान को 50-25 से हराकर अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया।भारतीय पुरुष टीम की यह ग्रुप चरण में लगातार चौथी जीत थी। इससे पहले भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया, जापान और बांग्लादेश को हराया था। इस तरह भारत ने ग्रुप चरण में अपने सभी मुकाबले जीतकर कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया।

भारत ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी और हाफ टाइम तक 23-11 की बढ़त हासिल कर ली। दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम ने दबदबा बनाए रखा और इस दौरान 14-10 से आगे रही।भारत ने सफल रेड से 28 अंक, तीन बोनस अंक और आॅलआउट से छह अंक हासिल किए।कबड्डी को 1990 में एशियाई खेलों में शामिल किए जाने के बाद से भारतीय पुरुष टीम ने नौ पदक जीते हैं। इनमें आठ स्वर्ण पदक शामिल हैं। 

2018 में भारत का स्वर्ण पदक जीतने का सिलसिला टूटा था, जब टीम को कांस्य पदक मिला था।भारतीय महिला टीम ने भी ग्रुप चरण में लगातार तीन जीत दर्ज की हैं। उसने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को हराने के बाद ईरान को 37-23 से शिकस्त दी। जापान के खिलाफ मुकाबला एकतरफा रहा, जिसमें भारतीय टीम ने पहले हाफ में 32-13 की बढ़त बनाई और दूसरे हाफ में 18 और अंक हासिल किए। भारतीय टीम ने 37 आउट अंक, सात बोनस अंक और छह आॅल आउट अंक हासिल किए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें