स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथपंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मासूम की हत्याकांड में चार और गिरफ्तार

मासूम की हत्याकांड में चार और गिरफ्तार

खजनी कांड में साजिश का खुलासा, मुख्य आरोपी पहले ही भेजा जा चुका है जेल

पायनियर संवाददाता। गोरखपुर

खजनी थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम के अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साजिश में शामिल दो पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इस मामले का मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल अन्य आरोपियों को भी पकड़कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को वादी ने अपने 10 वर्षीय पुत्र के अचानक लापता होने की सूचना थाना खजनी में दी थी। इस पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि पड़ोस में रहने वाले सर्वेश भट्ट ने बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। बाद में उसकी हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में थाना खजनी की टीम ने लगातार छानबीन की। साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि घटना केवल एक व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दी गई थी, जिसमें परिवार और परिचितों की भी भूमिका रही। इसी क्रम में पुलिस ने हरिनरायण शर्मा, सत्येन्द्र कुमार भट्ट उर्फ जिले, अनामिका शर्मा और बबली शर्मा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि इन सभी ने मिलकर वारदात की साजिश रची और मुख्य आरोपी का सहयोग किया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपहरण व हत्या से संबंधित गंभीर धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस हत्याकांड के खुलासे के बाद क्षेत्र में फैले आक्रोश के बीच पुलिस की कार्रवाई से कुछ हद तक लोगों को राहत मिली है। हालांकि, मासूम की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और लोगों में अब भी गहरा गुस्सा व्याप्त है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें