स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने युवा उद्यमी को राफ्ट खरीदने के लिए दिया ऋणआवासीय कॉलोनियो में सर्वे से हड़कंप, विधायक प्रीतम सिंह को सौंपा ज्ञापनविज्ञान प्रीमियर लीग में आदित्य ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थानऋषिकेश में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम, IG गढ़वाल ने दिलाई अखंडता की शपथदेहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलाउत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने युवा उद्यमी को राफ्ट खरीदने के लिए दिया ऋणआवासीय कॉलोनियो में सर्वे से हड़कंप, विधायक प्रीतम सिंह को सौंपा ज्ञापनविज्ञान प्रीमियर लीग में आदित्य ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थानऋषिकेश में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम, IG गढ़वाल ने दिलाई अखंडता की शपथदेहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेला

चार शस्त्र तस्कर गिरफ्तार, 10 तमंचे, एक पिस्टल, 18 जिंदा कारतूस व बाइक बरामद; फरार सप्लायर की तलाश में दबिश

चार शस्त्र तस्कर गिरफ्तार, 10 तमंचे, एक पिस्टल, 18 जिंदा कारतूस व बाइक बरामद; फरार सप्लायर की तलाश में दबिश

शामली/कैराना। कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय शस्त्र तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 अवैध तमंचे, एक पिस्टल, 18 जिंदा कारतूस, सात खोखा कारतूस तथा तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस फरार हथियार सप्लायर की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

सहारनपुर परिक्षेत्र के उप-महानिरीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देश पर अवैध हथियारों की बरामदगी और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार के पर्यवेक्षण में कैराना पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ पुत्र वीरेंद्र, समीर पुत्र जाबिर, उस्मान उर्फ गोल्डी पुत्र सूफियान तथा कौशर पुत्र कबूल निवासीगण ग्राम बराला, थाना कैराना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार चारों आरोपी लंबे समय से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में लिप्त थे और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी सप्लाई करते थे।

बरामद हुए हथियार

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक .32 बोर की पिस्टल, आठ .315 बोर के तमंचे, दो 12 बोर के तमंचे, तीन जिंदा कारतूस .32 बोर, 15 जिंदा कारतूस .315 बोर, छह खोखा कारतूस .315 बोर, एक खोखा कारतूस 12 बोर तथा बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू कर दी गई है।

तित्तरवाड़ा से खरीदते थे हथियार

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अवैध हथियार कम कीमत पर खरीदकर अधिक कीमत पर बेचते थे। इस धंधे से होने वाली कमाई से वे अपने व्यक्तिगत शौक पूरे करते थे। उन्होंने खुलासा किया कि हथियार उन्हें कैराना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तित्तरवाड़ा निवासी आरिफ उपलब्ध कराता था। पुलिस ने आरिफ की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी मिला

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गिरफ्तार आरोपी कौशर के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट और विद्युत अधिनियम सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध वर्ष 2026 में भी आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि हुई है। पुलिस अन्य आपराधिक मामलों में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क का खुलासा कर अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को ध्वस्त किया जाएगा।

इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार, उपनिरीक्षक रोबिन राठी, उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार, हेड कांस्टेबल शहजाद अली, अंकुर मलिक, रिंकू भाटी, रवि कुमार, ललित शर्मा तथा कांस्टेबल शशी मलिक, राहुल, रामकुमार और अमर कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अवैध हथियारों की तस्करी और अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा।

रिपोर्ट ब्यूरो सन्नी गर्ग

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें