स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

फार्मा कंपनी के ऑफिस में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका

फार्मा कंपनी के ऑफिस में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका

दमकल की दो गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

फर्नीचर, एसी समेत लाखों का सामान जलकर खाक, जनहानि टली

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। जानकीपुरम थाना क्षेत्र के सेक्टर-एफ स्थित यस बैंक के पास संचालित एकॉस्ट्स प्राइवेट लिमिटेड फार्मा कंपनी के कार्यालय में गुरुवार सुबह नौ  बजे अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां और जानकीपुरम पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने एक घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कंपनी की मालकिन नीलम मल्होत्रा ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे कार्यालय में नियमित सफाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान सफाई कर्मचारी खुशबू ने एसी चालू किया।

आरोप है कि एसी चालू होते ही शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों ने कार्यालय में रखा फर्नीचर, एसी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान अपनी चपेट में ले लिया। धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आग आसपास की इमारतों तक नहीं फैल सकी। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि, दमकल विभाग और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर लाखों रुपये के सामान के जलने की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि घटना के समय कार्यालय में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें