स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथपंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

वृद्धा पेंशन के लिए दफ्तरों की चौखट नाप रहे बुजुर्ग

वृद्धा पेंशन के लिए दफ्तरों की चौखट नाप रहे बुजुर्ग

महराजगंज। उम्र के जिस पड़ाव पर बुजुर्गों को सहारे और सम्मान की जरूरत होती है, उसी उम्र में सरकारी पेंशन के लिए उन्हें दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। समाज कल्याण विभाग की व्यवस्था पर सवाल खड़े करती तस्वीर गुरुवार को उस समय सामने आई, जब चिलचिलाती धूप और उमसभरी गर्मी के बीच कई बुजुर्ग समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। किसी को छह महीने से पेंशन का इंतजार है तो कोई करीब एक वर्ष से दफ्तर की चौखट नाप रहा है।पनियरा ब्लाक से आई बुजुर्ग महिला राजमती देवी करीब 11 बजे उमसभरी गर्मी में बेहाल हालत में कार्यालय के बाहर बैठी रहीं। उनका कहना था कि वृद्धावस्था पेंशन पिछले छह महीने से खाते में नहीं आई है। पेंशन क्यों रुकी है, इसकी जानकारी लेने के लिए उन्हें बार-बार जिला मुख्यालय आना पड़ रहा है। आने-जाने में खर्च होने वाले पैसे और धूप-गर्मी की परेशानी अलग है। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।वहीं घुघली ब्लाक से आए सीताराम और हरिलाल भी अधिकारी से मिलने की प्रतीक्षा में खड़े दिखाई दिए। सदर ब्लाक के बासपार बैजौली से आईं नबीबुन निशा और रामवृक्ष भी अपनी पेंशन संबंधी समस्या लेकर पहुंचे थे। सभी की नजरें कार्यालय के दरवाजे पर टिकी थीं। चेहरे पर पेंशन न मिलने की चिंता और लंबे समय से दफ्तर के चक्कर लगाने की थकान साफ झलक रही थी। बुजुर्गों का कहना था कि हर बार उम्मीद लेकर आते हैं कि इस बार समस्या का समाधान हो जाएगा, लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है।

इनकी सुनिए…समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि बजट के अभाव में बुजुर्गों को वृद्धा पेंशन मिलने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि समस्या का जल्द समाधान होगा। बजट उपलब्ध होते ही लंबित पेंशन का भुगतान कराया जाएगा और बुजुर्गों को समय से नियमित पेंशन मिलने लगेगी।

कागजों में कल्याण, जमीन पर इंतजार ही इंतजार
समाज कल्याण विभाग का नाम सुनते ही जरूरतमंदों के कल्याण की उम्मीद जगती है, लेकिन कार्यालय की चौखट पर घंटों पसीना बहाते बुजुर्ग इस व्यवस्था की हकीकत बयां कर रहे हैं। विडंबना यह है कि जिस पेंशन को बुजुर्गों के लिए आर्थिक सहारे के तौर पर दिया जाता है, उसी के लिए उन्हें अपनी उम्र और कमजोरी को दरकिनार कर दूर-दराज के ब्लॉकों से जिला मुख्यालय तक दौड़ लगानी पड़ रही है।सरकारी योजनाओं की फाइलों में बुजुर्गों का कल्याण भले ही पूरी तरह दिखाई देता हो, लेकिन कार्यालय के बाहर तपती धूप में अपनी बारी का इंतजार करते ये चेहरे सवाल कर रहे हैं कि आखिर समाज कल्याण विभाग का कल्याण कब होगा और बुजुर्गों को इस भटकाव से कब मुक्ति मिलेगी? जरूरत है कि विभाग पेंशन रुकने के कारणों की जांच कर पात्र बुजुर्गों की पेंशन शीघ्र बहाल करे, ताकि जीवन के आखिरी पड़ाव में उन्हें सम्मान के बजाय सरकारी दफ्तरों की चौखट न नापनी पड़े।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें