स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

ईशा सिंह 25 मीटर पिस्टल में स्वर्ण से महज एक निशाना चूकीं, रजत से करना पड़ा संतोष, मनु भाकर पदक से दूर

निर्धारित सीरीज के बाद दोनों निशानेबाजों के 38-38 अंक थे। निर्णायक शूट-ऑफ में ईशा अंतिम निशाने पर चूक गईं, जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

ईशा सिंह 25 मीटर पिस्टल में स्वर्ण से महज एक निशाना चूकीं, रजत से करना पड़ा संतोष, मनु भाकर पदक से दूर
भारतीय निशानेबाज ईशा सिंह

नागोया। भारतीय निशानेबाज ईशा सिंह ने सोमवार को एशियाई खेलों की महिला 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। हैदराबाद की 21 वर्षीय ईशा स्वर्ण पदक से महज एक निशाने से चूक गईं। लगातार पांच शूट-ऑफ के रोमांचक दौर के बाद उन्होंने रजत पदक पक्का किया।

इस वर्ग की मौजूदा विश्व नंबर एक ईशा ने रजत पदक की दौड़ में बने रहने के लिए तीन शूट-ऑफ जीते। इसके बाद स्वर्ण पदक के लिए उन्हें चीन की शियाओ जियारुईशुआन के खिलाफ दो और शूट-ऑफ से गुजरना पड़ा।

निर्धारित सीरीज के बाद दोनों निशानेबाजों के 38-38 अंक थे। निर्णायक शूट-ऑफ में ईशा अंतिम निशाने पर चूक गईं, जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। चीन की शियाओ जियारुईशुआन ने स्वर्ण पदक जीता। उत्तर कोरिया की किम ह्योन सुक ने ईशा के खिलाफ शूट-ऑफ में हारने के बाद 34 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

इससे पहले दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहीं और इस तरह एशियाई खेलों में उनका अभियान पदक के बिना समाप्त हुआ। ईशा ने क्वालीफिकेशन में 580 अंक हासिल कर आठवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया और भारत की पदक उम्मीदें कायम रखीं।

मनु भाकर ने क्वालीफिकेशन में 579 अंक बनाए और 11वें स्थान पर रहीं। यह स्कोर फाइनल में पहुंचने के लिए पर्याप्त नहीं था। इससे पहले मनु महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी पदक जीतने में नाकाम रही थीं।

महिला टीम स्पर्धा में भी भारत पदक की दौड़ में था, लेकिन अहम समय पर राही सरनोबत की एक चूक भारी पड़ गई। सरनोबत ने चौथी सीरीज में 39 अंक का स्कोर किया। इसके बाद भारतीय टीम की पदक की उम्मीदें समाप्त हो गईं। सरनोबत ने कुल 568 अंक के साथ 30वां स्थान हासिल किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें