स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
CM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथस्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनाCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथस्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपना

दूसरे दिन मिला नगवा नाले में डूबे छात्र का शव

दूसरे दिन मिला नगवा नाले में डूबे छात्र का शव

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। बंथरा इलाके के खुर्रमपुर गाँव के पास नगवा नाले में रविवार को नहाने के दौरान डूबे हाईस्कूल के छात्र साहिल (18) का शव सोमवार को करीब 23 घण्टे बाद नाले से बरामद हो गया। उसकी तलाश में सोमवार सुबह करीब 9:45 बजे एसडीआरएफ टीम ने दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी देर तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोपहर 12:35 बजे उसका शव घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूर ही मिल गया। बता दें कि कृष्णानगर के पंडितखेड़ा निवासी मजदूर जितेंद्र का बेटा साहिल कनौसी स्थित सर्वांगीण इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था।

रविवार दोपहर वह घर से स्विमिंग पूल में नहाने की बात कहकर निकला था। बाद में वह सरोजनीनगर के अमौसी निवासी अपने दोस्त कृष्णा सिंह, आशु रावत व दो अन्य साथियों के साथ आशु रावत की रिश्तेदारी में बंथरा के भदोई गांव पहुंचा। वहां से सभी खुर्रमपुर के पास नारायणपुर-फतेहगंज रोड स्थित नगवा नाले पर पहुंचे। जहां दोपहर करीब दो बजे नहाने के लिए तीनों ने पुलिया से बारी-बारी छलांग लगा दी। लेकिन साहिल को तैरना नहीं आता था, जिससे वह गहरे पानी में डूबने लगा।

उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह पानी में बह गया। तब दोस्तों ने मदद के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर राहगीर और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में बंथरा पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर उनकी मदद ली, मगर साहिल का पता नहीं चल सका। उधर लंबा समय बीतने के बाद भी एसडीआरएफ टीम मौके पर नहीं पहुंची। जिससे नाराज साहिल के परिजनों ने नाले के पास ही नारायणपुर-फतेहगंज रोड पर बैठकर सड़क जाम कर दी।

हालाकि पुलिस ने किसी तरह समझा कर उन्हें सड़क के किनारे किया। इस दौरान शाम करीब 5:45 बजे पहुंची एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू शुरू किया और रात 9:30 बजे तक तलाश जारी रखी। बाद में रात और अधिक अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया। वहीं सोमवार सुबह 9:45 बजे एसडीआरएफ टीम ने फिर घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। तब काफी देर तक चले सर्च अभियान के दौरान दोपहर करीब 12:35 बजे साहिल का शव एसडीआरएफ टीम को घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूर नाले में बबूल की झाड़ी से फंसा मिला।

इसके बाद शव को बाहर निकाल कर पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक साहिल के परिवार में उसके पिता जितेंद्र और मां शशि के अलावा बड़ा भाई समीर व छोटी बहन बिट्टो है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें