स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
CM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथस्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनाCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथस्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपना

11 साल तक सीने में रहा ड्रिल बिट लंबे समय से हो रहे सीने के दर्द से राहत

11 साल तक सीने में रहा ड्रिल बिट लंबे समय से हो रहे सीने के दर्द से राहत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। एपेक्स ट्रॉमा सेंटर, के विशेषज्ञों ने एक अत्यंत असामान्य एवं चुनौतीपूर्ण मामले में मरीज के सीने में लगभग 11 वर्षों से फंसे ड्रिल बिट धातु की विदेशी वस्तु को सफलतापूर्वक निकालकर मरीज को लंबे समय से हो रहे सीने के दर्द से राहत दिलाई। कुशीनगर निवासी 53 वर्षीय मरीज अब्दुल कादिर को वर्ष 2014 में सड़क दुर्घटना के दौरान दाहिनी ह्यूमरस बांह की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ था, जिसके बाद वर्ष 2015 में इसका उपचार किया गया। इसके बाद मरीज को कई बार दाहिनी बांह की हड्डी से संबंधित उपचार एवं ऑपरेशन से गुजरना पड़ा।

मरीज के सीने में वर्ष 2015 से मौजूद ड्रिल बिट लगभग 11 वर्षों तक रह गया। इस दौरान मरीज लगातार जीवन व्यतीत करता रहा, लेकिन उसे सीने के दाहिने हिस्से में दर्द की शिकायत बनी रही। मरीज अंततः एपेक्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचा, जहां जांच के दौरान सीने में मौजूद इस विदेशी वस्तु की पहचान हुई। यह एक जटिल एवं चुनौतीपूर्ण मामला था, क्योंकि विदेशी वस्तु लंबे समय से शरीर के अंदर मौजूद थी। विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत मूल्यांकन एवं मल्टीडिसिप्लिनरी टीम की सावधानीपूर्वक योजना के बाद सीने से ड्रिल बिट को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया।

इस जटिल उपचार को प्रो. अमित कुमार सिंह, ट्रॉमा सर्जरी; डॉ. अमित कुमार, एडिशनल प्रोफेसर, ऑर्थोपेडिक्स; डॉ. आदित्य एवं डॉ. वरुण गुप्ता, सीनियर रेजिडेंट, ट्रॉमा सर्जरी; तथा डॉ. वंश, एडिशनल प्रोफेसर, एनेस्थीसिया की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। चिकित्सकों के अनुसार, यह मामला इस बात को दर्शाता है कि जटिल एवं पुराने ट्रॉमा मामलों में विशेषज्ञता, आधुनिक सुविधाओं और विभिन्न विशेषज्ञ विभागों के समन्वय से चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सफल उपचार संभव है। ड्रिल बिट निकाले जाने के बाद मरीज को लंबे समय से हो रहे सीने के दर्द से राहत मिली।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें