स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनक्रिकेटर प्रवीण कुमार ने बढ़ाई ‘एथलेटिका 2026’ की शोभा, कई विद्यालयों ने जीती ट्रॉफियांबुलेट व बुलेरो की आमने सामने भिड़ंत में एक किशोर की मौत, दूसराघायलमहिला बटालियन परिसर में हुई विद्युत तारों की लूटपाट का पुलिस किया खुलासाएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनक्रिकेटर प्रवीण कुमार ने बढ़ाई ‘एथलेटिका 2026’ की शोभा, कई विद्यालयों ने जीती ट्रॉफियांबुलेट व बुलेरो की आमने सामने भिड़ंत में एक किशोर की मौत, दूसराघायलमहिला बटालियन परिसर में हुई विद्युत तारों की लूटपाट का पुलिस किया खुलासा

होर्मुज बाधित होने के बावजूद भारत में नहीं हुई ईंधन की किल्लत : हरदीप पुरी

होर्मुज बाधित होने के बावजूद भारत में नहीं हुई ईंधन की किल्लत : हरदीप पुरी

एजेंसी। नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इस साल होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से आपूर्ति बाधाएं पैदा होने के बावजूद भारत ने विविध स्रोतों, बढ़ी हुई रिफाइनिंग क्षमता और घरेलू उत्पादन के जरिए उपभोक्ताओं को किसी अभाव का सामना नहीं करने दिया।
हरदीप सिंह पुरी ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में सीआईआई अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन और एग्जिबिशन को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत ने ऊर्जा सुरक्षा को केवल हाइड्रोकार्बन की उपलब्धता तक सीमित रखने के बजाय आयात के विविधीकरण, रणनीतिक साझेदारियों, बुनियादी ढांचे के विस्तार और वैकल्पिक ईंधनों जैसे व्यापक दृष्टिकोण को अपनाया है।
उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते जहाजों का आवागमन बाधित होने के बावजूद देश में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रही। पुरी ने कहा, ईरान युद्ध शुरू होने से पहले भारत अपने कच्चे तेल का करीब आधा आयात इसी मार्ग से जुड़े देशों से करता था, जबकि 90 फीसदी एलपीजी और 60 फीसदी गैस आयात भी इसी रास्ते से होता था।
पुरी ने उद्योग मंडल सीआईआई के कार्यक्रम को उन्होंने कहा कि आपूर्ति बाधित होने के बावजूद भारत ने स्रोतों में विविधता लाकर देश में कहीं भी कमी नहीं होने दी। उन्होंने आगे कहा, मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि एक भी पेट्रोल पंप सूखा नहीं पड़ा।
पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि भारत ने कच्चे तेल के आयात स्रोतों को 27 से बढ़ाकर 41 देशों तक कर दिया है, जबकि पेट्रोल पंपों की संख्या 2014 के लगभग 52,000 से बढ़कर अब 1.07 लाख हो गई है। शहरी गैस वितरण नेटवर्क का विस्तार भी 55 क्षेत्रों से बढ़कर 309 तक हो गया है। उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों से आयात में आई कमी की भरपाई के लिए घरेलू रसोई गैस यानी एलपीजी का उत्पादन बढ़ाया गया। पुरी ने कहा कि आज अमेरिका भारत के लिए एलपीजी का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बनकर उभरा है, जो कुल आयात का लगभग 67 फीसदी है।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें