स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागत

डेनमार्क ओपन: पहले दौर में सिंधू और लक्ष्य के सामने कड़ी चुनौती

सिंधू का सामना पहले दौर में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन एन से यंग से होगा। लक्ष्य को भी पुरुष वर्ग के पहले दौर में तीसरी वरीयता प्राप्त चोउ टिएन चेन की चुनौती से पार पाना होगा।

डेनमार्क ओपन: पहले दौर में सिंधू और लक्ष्य के सामने कड़ी चुनौती
डेनमार्क ओपन: पहले दौर में सिंधू और लक्ष्य के सामने कड़ी चुनौती

ओडेंस (डेनमार्क)। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और पुरुष वर्ग में भारत के शीर्ष खिलाड़ी लक्ष्य सेन को मंगलवार से यहां शुरू हो रहे 950,000 अमेरिकी डॉलर इनामी डेनमार्क ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में ही कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।

 सिंधू का सामना पहले दौर में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन एन से यंग से होगा। लक्ष्य को भी पुरुष वर्ग के पहले दौर में तीसरी वरीयता प्राप्त चोउ टिएन चेन की चुनौती से पार पाना होगा। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू का पिछले कुछ समय में प्रदर्शन उतार चढ़ाव वाला रहा है। इस 31 वर्षीय खिलाड़ी को इस बात की चिंता होगी कि उन्हें एन से यंग खिलाफ अपने पिछले सभी 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। लक्ष्य का भी पिछले दो वर्षों में प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। वह हाल में पीठ की चोट से भी परेशान रहे हैं। उन्हें अगर चोउ के खिलाफ जीत हासिल करनी है तो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। पुरुष वर्ग में भाग लेने वाले एक अन्य भारतीय खिलाड़ी आयुष शेट्टी अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। पहले दौर में उनका सामना इंडोनेशिया के अलवी फरहान से होगा, जिन्होंने विश्व चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्हें हराया था। 

किदाम्बी श्रीकांत फ्रांस के अर्नाउड मर्कल के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। भारत की तरफ से महिला एकल में तन्वी शर्मा, अश्मिताा चालिहा, देविका सिहाग और उन्नति हुड्डा भी चुनौती पेश करेंगी। तन्वी का पहला मुकाबला जापान की नात्सुकी निदैरा से जबकि अश्मिता का बुल्गारिया की कालोयाना नलबंतोवा से होगा। देविका थाईलैंड की आठवीं वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचुवोंग के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जबकि उन्नति का सामना चीन की हान कियान शी से होगा।

 पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी एशियाई खेलों से पहले दौर में मिली हार से उबरने की कोशिश करेंगे। भारत की यह पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी अपना पहला मैच चीन की हे जी टिंग और रेन जियांग यू के खिलाफ खेलेगी। महिला युगल में त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी। उनका पहला मुकाबला चीनी ताइपे के यान फी चेन और ह्सिएह पेई शान से होगा। महिला युगल में ही रुतापर्णा पांडा और श्वेतापर्णा पांडा का मुकाबला चीन की बाओ ली जिंग और काओ जÞी हान की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें