स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
CM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथस्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनाCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथस्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपना

नगर निगम जोन आठ के कार्यालय पर जन समस्याओं को लेकर प्रदर्शन

नगर निगम जोन आठ के कार्यालय पर जन समस्याओं को लेकर प्रदर्शन

भदरुख की समस्याओं को लेकर नगर निगम जोन-आठ कार्यालय पर धरना, जमकर नारेबाजी

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। भदरुख क्षेत्र में पेयजल, सीवर, जलभराव और कूड़ा निस्तारण समेत कई जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को नगर निगम जोन-आठ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। जिला मंत्री भाजपा संजीव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कई घरों में पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है। वहीं पूरे भदरुख क्षेत्र में सीवर लाइन चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है ।

भदरुख होते हुए ट्रिनिटी इंटरनेशनल स्कूल जाने वाली सड़क पर भी लंबे समय से सीवर का पानी भरा रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है रवि खंड से एल्डिको की ओर जाने वाले मार्ग पर कूड़े के ढेर से रास्ता प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए सफाई की मांग की गई। साथ ही तालाब की सफाई, अतिक्रमण हटाने और उसके सौंदर्यीकरण की मांग भी उठाई गई। पशुपालन करने वालों पर कार्रवाई तथा ठाकुरद्वारा से भदरुख जाने वाली सड़क पर बड़ा डस्टबिन रखवाने की मांग की गई प्रदर्शनकारियों ने भदरुख स्थित करीब 500 वर्ष पुराने श्मशान घाट के संरक्षण और विकास की भी मांग रखी।

उनका कहना है कि आसपास के भदरुख, सालेहनगर, उसरी, फिरंगीखेड़ा, देवीखेड़ा और बंगला बाजार समेत कई गांवों के लोग वर्षों से यहां अंतिम संस्कार करते आए हैं आरोप है कि अब कॉलोनी के लोगों की ओर से वहां अंतिम संस्कार पर रोक लगाई जा रही है इसके अलावा बंगला पुल से उसरी तक बारिश के दौरान दुकानों में पानी भरने से व्यापारियों को होने वाले नुकसान का मुद्दा भी उठाया गया। बंगला बाजार पुल और पार्क में दूसरे वार्डों से लाकर कूड़ा डाले जाने पर रोक लगाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम से सभी समस्याओं का स्थायी समाधान कराने की मांग की और चेतावनी दी कि समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें