स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनक्रिकेटर प्रवीण कुमार ने बढ़ाई ‘एथलेटिका 2026’ की शोभा, कई विद्यालयों ने जीती ट्रॉफियांबुलेट व बुलेरो की आमने सामने भिड़ंत में एक किशोर की मौत, दूसराघायलमहिला बटालियन परिसर में हुई विद्युत तारों की लूटपाट का पुलिस किया खुलासाएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनक्रिकेटर प्रवीण कुमार ने बढ़ाई ‘एथलेटिका 2026’ की शोभा, कई विद्यालयों ने जीती ट्रॉफियांबुलेट व बुलेरो की आमने सामने भिड़ंत में एक किशोर की मौत, दूसराघायलमहिला बटालियन परिसर में हुई विद्युत तारों की लूटपाट का पुलिस किया खुलासा

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ के नीचे पड़ा मिला युवक का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ के नीचे पड़ा मिला युवक का शव

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। बंथरा इलाके में एक युवक का शव सोमवार की सुबह उसकी ससुराल में एक पेड़ के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। युवक के गले में गमछे का आधा हिस्सा बंधा था, जबकि उसका बाकी हिस्सा जामुन के पेड़ की डाल से बंधा लटक रहा था। पुलिस के मुताबिक पारा के हंसखेड़ा निवासी धर्मेंद्र यादव (32) अपनी पत्नी कुमकुम और छह माह की बेटी अदिती के साथ पिछले करीब डेढ़ महीने से बंथरा के मवई पड़ियाना गांव स्थित अपनी ससुराल मोहनलाल उर्फ कल्लू के घर में रह रहा था। वह आशियाना इलाके में एक वकील की निजी कार चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।

रविवार दोपहर वह अपने घर हंसखेड़ा गया था और शाम को वापस ससुराल लौट आया। शाम को उसने अपनी छह माह की बेटी अदिती का जन्मदिन भी परिवार के साथ मनाया। समारोह में शामिल होने उसकी भांजी भी आई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात में धर्मेंद्र बाइक से अपनी भांजी को परसादीखेड़ा छोड़ने गया था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह उसकी सास आम बीनने के लिए बाग जा रही थीं, तभी घर से करीब 500 मीटर दूर जामुन के पेड़ के नीचे धर्मेंद्र का शव पड़ा मिला।

मृतक के बड़े भाई जितेंद्र ने बताया कि मौके पर धर्मेंद्र के गले पर कसाव का स्पष्ट निशान नहीं था और उसकी बाइक भी वहीं खड़ी मिली। उन्होंने यह भी बताया कि मोबाइल कॉल डिटेल से पता चला कि धर्मेंद्र ने रात में कई बार ससुराल में फोन किया था, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। लेकिन उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें