स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथपंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

पेड़ से लटका मिला 21 वर्षीय युवक का शव

पेड़ से लटका मिला 21 वर्षीय युवक का शव

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के समदा गांव में शनिवार को 21 वर्षीय युवक चंद्रशेखर उर्फ अंकित का शव घर के पीछे बबूल के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची काकोरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मामले में अब नया तथ्य सामने आया है कि मृतक के खिलाफ अजगैन थाने में एफआईआर दर्ज थी और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक मृतक चंद्रशेखर उर्फ अंकित पुत्र रामसानेही निवासी शादीपुर, थाना बेनीगंज, जनपद हरदोई का रहने वाला था। उसकी करीब छह महीने पहले 23 वर्षीय रंजना निवासी अजगैन से प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद दोनों घर से निकलकर ग्राम सरोसा भरोसा में किराए के मकान में रह रहे थे।

बाद में चंद्रशेखर समदा स्थित मुकेश यादव की प्लॉटिंग में बने मकान में रहने लगा था। यहां उसका भाई पंकज भी रह रहा था, जबकि उसकी मां हरदोई स्थित गांव में रहती हैं। परिजनों के मुताबिक गुरुवार को अजगैन पुलिस चंद्रशेखर की तलाश में समदा स्थित घर पहुंची थी। पुलिस के आने की जानकारी मिलने के बाद चंद्रशेखर भी घर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष की ओर से अजगैन थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसी मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

हालांकि मुकदमे में लगाए गए आरोपों और उसकी धाराओं को लेकर परिजन फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। परिजनों का कहना है कि परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं था और सभी लोग चंद्रशेखर की प्रेम शादी के लिए राजी थे। इसके बावजूद युवक की मौत से कई सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को घर के पीछे बबूल के पेड़ से चंद्रशेखर का शव लटका देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची काकोरी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही अजगैन थाने में दर्ज मुकदमे और युवक की मौत के बीच किसी संबंध की भी जांच की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें