स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

दसवीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, मेधावियों को मुफ्त कोचिंग

दसवीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, मेधावियों को मुफ्त कोचिंग

  •  जेईई के लिए गणित-विज्ञान में 85 प्रतिशत अंक जरूरी, छात्राओं को 80 प्रतिशत पर मौका


पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ।
दसवीं में गणित और विज्ञान में हासिल किए गए अंक अब मेधावी विद्यार्थियों के लिए इंजीनियर या डॉक्टर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर बन सकते हैं। योगी सरकार में उत्तर प्रदेश के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में पढ़ रहे विद्यार्थियों को जेईई और नीट की तैयारी के लिए दक्षणा फाउंडेशन के माध्यम से एक साल की नि:शुल्क कोचिंग मिलेगी। खास बात यह है कि इस अवसर के लिए पात्रता तय करने में कक्षा 10 के अंकों के साथ पारिवारिक आय को भी आधार बनाया गया है। चयनित विद्यार्थियों को पुणे के निकट दक्षणा वैली परिसर में कोचिंग के साथ आवास और भोजन की सुविधा भी मुफ्त मिलेगी।

समाज कल्याण विभाग के निदेशक संजीव सिंह ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में अध्ययनरत और मई 2027 तक बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी संयुक्त दक्षणा चयन परीक्षा (जेडीएसटी-2027) के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। इंजीनियरिंग वर्ग में सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए कक्षा 10 के गणित एवं विज्ञान विषयों में 85 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। वहीं, छात्राओं के लिए कटऑफ 80 प्रतिशत है। यानी सामान्य श्रेणी की छात्राओं को पात्रता के लिए पांच प्रतिशत अंकों की छूट मिलेगी। अन्य श्रेणियों और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए अलग मानक लागू होंगे। नीट की तैयारी के लिए सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए कक्षा 10 में 80 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए यह सीमा 75 प्रतिशत, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए 65 प्रतिशत है। इन मानकों के जरिए अलग-अलग श्रेणियों के पात्र विद्यार्थियों को आवेदन का अवसर मिलेगा।

पारिवारिक आय की शर्त भी करनी होगी पूरी

योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों के परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम और छात्राओं के परिवार की आय पांच लाख रुपये से कम होनी चाहिए। चयनित विद्यार्थियों को एक साल तक नि:शुल्क कोचिंग, आवास और भोजन मिलेगा। सर्वोदय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पात्र विद्यार्थियों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें