स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

13 राज्यों में साइबर ठगी का नेटवर्क: विकासनगर पुलिस ने म्यूल अकाउंट गिरोह के तीन सदस्य दबोचे

13 राज्यों में साइबर ठगी का नेटवर्क: विकासनगर पुलिस ने म्यूल अकाउंट गिरोह के तीन सदस्य दबोचे

तीन मोबाइल फोन, आठ बैंक पासबुक, तीन चेकबुक, दो एटीएम और नगदी बरामद

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। विकासनगर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे सीवाई-वज्र अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न राज्यों की साइबर ठगी की रकम को म्यूल अकाउंट के जरिए ठिकाने लगाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खातों के माध्यम से 16,22,999 रुपए की साइबर ठगी की धनराशि का लेनदेन सामने आया है। इस संबंध में देश के 13 राज्यों से एनसीआरपी पोर्टल पर कुल 20 शिकायतें दर्ज मिली हैं। पुलिस के अनुसार, एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की जांच के दौरान सैफ (25) निवासी सेक्टर-एन दो अलीगंज, रेहान खान (25), निवासी सेक्टर-सी, अलीगंज,और नीरज शर्मा (26), निवासी सरस्वतीपुरम, जानकीपुरम विस्तार, के बैंक खातों में विभिन्न राज्यों से साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर होने की पुष्टि हुई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने तथा परिजनों के बैंक खातों का इस्तेमाल म्यूल अकाउंट के रूप में करते थे। खातों में आई रकम से कमीशन काटकर शेष राशि चेक और एटीएम के माध्यम से निकालकर गिरोह के मास्टरमाइंड तक पहुंचाई जाती थी। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने अन्य साथियों लक्ष्य यादव, हिमांशु यादव और आदर्श ठाकुर के साथ मिलकर संगठित तरीके से साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगाते थे। पुलिस ने इस मामले में थाना विकासनगर में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विकासनगर थाना प्रभारी आलोक सिंह के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ तमिलनाडु, बिहार, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, केरल, गुजरात, तेलंगाना, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा, पंजाब और मध्य प्रदेश सहित 13 राज्यों से 20 शिकायतें एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, आठ बैंक पासबुक, तीन चेकबुक, दो एटीएम कार्ड तथा 15 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें