स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में सीएमएस छात्रों का शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीते

ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में सीएमएस छात्रों का शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीते

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने मेरठ में आयोजित सी.आई.एस.सी.ई. रीजनल ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल एवं एक सिल्वर मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। चैम्पियनशिप का आयोजन काउन्सिल फॉर द इण्डियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स (सी.आई.एस.सी.ई.) के तत्वावधान में किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के 375 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस की छात्राओं मानसी शर्मा एवं वर्तिका सिंह ने अपनी तकनीकी दक्षता, आत्मविश्वास और दमखम का शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अर्जित किए। वहीं सृजन सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

इस प्रकार सी.एम.एस. के इन उदीयमान ताइक्वाण्डो खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराते हुए आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

श्री खन्ना ने कहा कि सी.एम.एस. के छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में, अपितु खेलों एवं समाज के अन्य अनेक क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उन्हें खेलों एवं अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है। विद्यालय का उद्देश्य छात्रों में शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करना है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें