स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथपंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्य विकास अधिकारी ने किया विकासखंड झींझक कार्यालय का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी ने किया विकासखंड झींझक कार्यालय का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले खंड विकास अधिकारी वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त किये जाने के दिए निर्देश

बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय की सीडीपो भी बिना किसी सूचना के मौके पर मिली अनुपस्थित, कार्यवाही के दिए निर्देश

गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता पर अनुपस्थित पटल सहायकों पर की जायेगी कठोर कार्यवाही :-मुख्य विकास अधिकारी

रविकांत दुबे। कानपुर देहात

मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा विकासखंड झींझक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का गहन निरीक्षण कर पत्रावलियों एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए साथ ही उनके अधीनस्थ स्टाफ कुल 07 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित रहे जिसमे बालकृष्ण एडीओएजी, प्रमोद कुमार जेई (एम०आई०), निशा त्रिपाठी वरिष्ठ सहायक, कु०अमिता सिंह (बी ओ पीआरडी) सहित 03 बोरिंग टेकनिशियन थे।

प्रमुख पटल सहायकों के मौके पर न होने के कारण अभिलेखों, फाइलों एवं पंजिकाओं की गहनता से जांच संभव नहीं हो सकी। उन्होंने इस गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता पर कड़ा असंतोष व्यक्त करते हुए सभी अनुपस्थित पटल सहायकों का स्पष्टीकरण प्राप्त करने और उनका एक दिन का वेतन रोकने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कार्यालय परिसर में पुरानी फाइलों के अव्यवस्थित रखरखाव और गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने निर्देश दिया कि अनुपयोगी अभिलेखों का नियमानुसार निस्तारण किया जाए और कार्यालय में बैठने की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। उन्होंने कार्यालय कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले आमजन को बेहतर सुविधा एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

विकास खंड परिसर में स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की उपस्थिति पंजिका का गहनता से अवलोकन किया और कर्मचारियों की उपस्थिति का भौतिक सत्यापन किया।निरिक्षण के समय सीडीपीओ निर्मला गौतम एवं हेमलता गौड़ (पीएस) मौके पर अनुपस्थित मिली जिस पर उन्होंने उनका एक दिन का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त किये जाने के निर्देश दिए ।

उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि सभी कार्मिक समय से कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा चलाई जा रही आंगनवाड़ी एवं पोषण योजनाओं का लाभ धरातल पर पात्र लाभार्थियों, गर्भवती महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों तक शत-प्रतिशत पहुँचे। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अशोक कुमार उपायुक्त श्रम रोजगार उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें