स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागत

चौथे टी20 में जीत के साथ सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा भारत

दूसरी ओर, पिछले मैच में हार का सामना करने वाली वेस्टइंडीज की टीम वापसी कर सीरीज में अपनी उम्मीदें बरकरार रखना चाहेगी।

चौथे टी20 में जीत के साथ सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा भारत
चौथे टी20 में जीत के साथ सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा भारत

हैदराबाद। शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। भारत फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है और खिताब जीतने के लिए उसे केवल एक और जीत की जरूरत है। दूसरी ओर, पिछले मैच में हार का सामना करने वाली वेस्टइंडीज की टीम वापसी कर सीरीज में अपनी उम्मीदें बरकरार रखना चाहेगी।

मुकाबले में एक बार फिर दोनों टीमों के पावर हिटर्स की भूमिका अहम रहने की उम्मीद है। भारतीय शीर्षक्रम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की आक्रामक बल्लेबाजी के कारण मध्यक्रम को ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने महज 30 गेंदों पर 69 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। उनकी पारी में छह चौके और पांच छक्के शामिल थे। भारत ने इस मुकाबले में 223 रन बनाकर जीत हासिल की थी।

हालांकि, भारतीय टीम के लिए मध्यक्रम की तैयारियां चिंता का विषय हो सकती हैं। शीर्षक्रम के जल्दी आउट होने की स्थिति में तिलक वर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी और नमन धीर को जिम्मेदारी संभालनी होगी। खासकर बड़े लक्ष्य का पीछा करते समय इन बल्लेबाजों की भूमिका निर्णायक हो सकती है।

भारतीय बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने की चुनौती

वेस्टइंडीज के सामने भारतीय बल्लेबाजों की रन गति पर अंकुश लगाने की बड़ी चुनौती होगी। सीरीज के पहले मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने शतक जड़ा था, जबकि दूसरे मुकाबले में संजू सैमसन और ईशान किशन ने बड़ी पारियां खेली थीं। हालांकि, उस मैच में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की थी। तीसरे मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शमर स्प्रिंगर भी स्वीकार कर चुके हैं कि अभिषेक शर्मा के शानदार फॉर्म में होने पर उनकी टीम के लिए उन्हें रोकना आसान नहीं है। उन्होंने कहा था कि ऐसी स्थिति में रक्षात्मक रणनीति अपनाकर अभिषेक को एक-दो रन तक सीमित रखने की कोशिश की जाएगी।

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज शेरफान रदरफोर्ड ने अब तक तीन मैचों में 189 के स्ट्राइक रेट से 172 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 12 छक्के निकले हैं। कप्तान शाई होप भी 182 के स्ट्राइक रेट से 159 रन बनाकर अपनी आक्रामकता दिखा चुके हैं। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को रन रोकने के साथ-साथ नियमित अंतराल पर विकेट भी हासिल करने होंगे।

गेंदबाजों को दिखाना होगा दम

विश्व चैंपियन भारत को घरेलू मैदान पर चुनौती देने के लिए वेस्टइंडीज को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। भारतीय गेंदबाजों को भी अनुशासित गेंदबाजी करनी होगी। रांची में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 250 रन का लक्ष्य नौ गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था। उस मैच में शाई होप ने 45 गेंदों पर 102 रन की शानदार पारी खेली थी।

इंदौर में भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने अच्छी चुनौती पेश की थी। शिमरोन हेटमायर ने 43, कामिल पूरन ने 42 और शमर स्प्रिंगर ने नाबाद 35 रन बनाए थे। हालांकि, अर्शदीप सिंह के तीन विकेट की मदद से भारत मुकाबला जीतने में सफल रहा।

हैदराबाद में सैमसन से फिर बड़ी पारी की उम्मीद

हैदराबाद के इस मैदान पर भारत ने पिछली बार 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। उस मुकाबले में भारतीय टीम ने छह विकेट पर 297 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था और 133 रन से जीत दर्ज की थी। संजू सैमसन ने उस मैच में 43 गेंदों पर 111 रन बनाए थे। चौथे टी20 में भी उनसे एक और यादगार पारी की उम्मीद होगी।

दोनों टीमों की संभावित सूची

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नमन धीर, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई और मयंक यादव।

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान एवं विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, आमिर जांगू (विकेटकीपर), कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफान रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, शमर जोसेफ और गुडाकेश मोती।

मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें