स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सीएमएस छात्रों को ‘नेशनल टाॅपर’ खिताबउम्र को मात देकर करिश्मा करने वाले लखनऊ के मास्टर तैराकों का हुआ सम्मानवाराणसी की ऋत्विका सिंह ने बनाया नया कीर्तिमान, मेरठ जोन का एकछत्र दबदबा जारीनए श्रम कोड पर मंथन, भविष्य के कार्यबल की तैयारी पर जोरऋषिकेश में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारियों का हल्ला बोल, 50% बसें ठप्पयूपी में मौसम के बाद सियासत में भी तूफान...अमित शाह की हुंकार, तीसरी बार भाजपा सरकार बनी तो UCC लागूअधिकारियों की रेकी करने वाले दो गिरफ्तारकहीं तालाब तो कहीं नदी में मिले शव, हादसे और संदिग्ध मौतों से हड़कंपश्रीराम की बाल लीलाओं और अहिल्या उद्धार का किया मार्मिक वर्णनपत्रकारों की पेंशन के लिए उचित मंच पर पैरवी का आश्वासनसीएमएस छात्रों को ‘नेशनल टाॅपर’ खिताबउम्र को मात देकर करिश्मा करने वाले लखनऊ के मास्टर तैराकों का हुआ सम्मानवाराणसी की ऋत्विका सिंह ने बनाया नया कीर्तिमान, मेरठ जोन का एकछत्र दबदबा जारीनए श्रम कोड पर मंथन, भविष्य के कार्यबल की तैयारी पर जोरऋषिकेश में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारियों का हल्ला बोल, 50% बसें ठप्पयूपी में मौसम के बाद सियासत में भी तूफान...अमित शाह की हुंकार, तीसरी बार भाजपा सरकार बनी तो UCC लागूअधिकारियों की रेकी करने वाले दो गिरफ्तारकहीं तालाब तो कहीं नदी में मिले शव, हादसे और संदिग्ध मौतों से हड़कंपश्रीराम की बाल लीलाओं और अहिल्या उद्धार का किया मार्मिक वर्णनपत्रकारों की पेंशन के लिए उचित मंच पर पैरवी का आश्वासन

कंपनी के खाते से 63 लाख रुपए की हेराफेरी करने वाला कैशियर गिरफ्तार

कंपनी के खाते से 63 लाख रुपए की हेराफेरी करने वाला कैशियर गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। आलमबाग थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में ऑटो वर्ल्ड लिमिटेड कंपनी के कैशियर ने पांच माह में कंपनी के बही खाते में गोलमाल कर कंपनी से लाखों रुपए का गबन कर फरार हो गया था। कंपनी मालिक की शिकायत पर आलमबाग पुलिस मुकदमा दर्ज कर फरार कैशियर की तलाश में जुटी थी,जिसे आलमबाग शुक्रवार को उसके पैतृक आवास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आलमबाग प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आलमबाग के आदर्श नगर में श्रेया ऑटो वर्ल्ड प्रा०लि नामक कंपनी संचालित है जिसके डायरेक्टर गगन दीप सिंह नरूला है।

कंपनी में जनपद सीतापुर,महोली ग्राम कुसैला का रहने वाला आरोपित आकाश श्रीवास्तव पुत्र विनय श्रीवास्तव कैशियर पद पर कार्यरत था। आरोपित बीते वर्ष 2025 के जून माह से 20 अक्टूबर तक कंपनी के खाते में गोलमाल करते हुए रुपयों को कंपनी के बैंक खाते में जमा कराने के नाम पर कुल 63,72,463 रुपए गबन कर फरार हो गया था जिसकी जानकारी कंपनी के डायरेक्ट को फरवरी माह में बैंक खाते का सत्यापन कराने पर हुआ था।

कंपनी ने कई बार कैशियर के मोबाइल पर फोन कर कंपनी के पैसे वापस मांगे लेकिन आरोपित ने गबन की गई धनराशि वापस नहीं की। गबन के मामले में कंपनी के निदेशक की नामजद शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर फरार कैशियर की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित किया गया था। जिसे शुक्रवार को उसके गृह जनपद सीतापुर घर गिरफ्तार किया गया है। कैशियर के खिलाफ दर्ज मुकदमे में कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें