स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागत

बीकेटी पुलिस ने पकड़ा नकली दवाओं का खेप, एक गिरफ्तार व दो फ़रार

बीकेटी पुलिस ने पकड़ा नकली दवाओं का खेप, एक गिरफ्तार व दो फ़रार

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। राजधानी में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले नकली दवा कारोबार का बड़ा खुलासा। जहां शुक्रवार को बख्शी का तालाब पुलिस व औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चर्चित ब्रांडों के नाम पर तैयार की गई 2157 बोतल नकली दवाएं जब्त करते हुए एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया। जबकि गिरोह के दो अन्य सदस्य फ़रार है,जिनकी तलाश मे पुलिस लगातार दबिश मे जुटी हुई है। थाना प्रभारी बीकेटी संजय सिंह ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर मामपुर खड़ंजा मार्ग पर एक संदिग्ध ओमनी वैन आती दिखाई दी, उसे जब रोकने का इशारा किया गया तो वह पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन पीछा कर गाड़ी को रोक लिया गया।

तलाशी के दौरान वैन मे भारी मात्रा मे दवाइयों की पेटी रखी हुई थी, औषधि विभाग को टीम मौके पर बुलाया गया,इस दौरान आरोपी दवाइयां का कोई वैध लाइसेंस, बिल अथवा खरीद-फरोख्त के दस्तावेज नहीं दिखा सका। जिसके बाद औषधि विभाग ने दवाओं की जाँच के दौरान पाया कि अल्कासोल शुगर फ्री,म्यूकेन जेल के निर्माता कंपनी के लेबल,पैकिंग और लोगो व आरोपी के पास मिली दवाईयो मे काफ़ी अंतर पाया गया,जिस कारण नकली दवाइयॉ पाई गई हालांकि पाई गई सभी दवाइयों के नमूने जाँच के लिए सुरक्षित रखे गए हैं।

पुलिस को गिरफ्तार किए गए आरोपी भूपेंद्र सिंह निवासी थाना माल,लखनऊ ने बताया कि ये दवाएं राज विक्रम सिंह निवासी थाना महिंगवा,लखनऊ व विनीत सिंह पता अज्ञात की है,उनके कहने पर अमीनाबाद पहुंचाने जा रहा था। पुलिस को ओमनी वैन से रूबीरेड 200 एमएल-246 बोतल, अल्कासोल (शुगरफ्री) 100एमएल,1063 बोतल, मुकने जेल 200 एमएल-848बोतल सहित कुल 2157 बोतल नकली दवाएं व एक ओमनी वैन (यूपी 32 बी डब्लू 7091) बरामद कर गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध मुक़दमा दर्जकर अन्य विधिक कार्रवाई मे जुटी हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि नकली दवाइयों का कारोबार सिर्फ एक व्यक्ति नहीं कर सकता है,इसमें कई लोग शामिल हो सकते है,पुलिस इस पूरे नेटवर्क के बारे मे पता लगाने मे जुटी हुई है,जल्द इस अवैध कार्य मे शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ़्तारी कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें