स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथपंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: बीजेपी नेता रुपेश पाण्डेय

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: बीजेपी नेता रुपेश पाण्डेय

नई दिल्ली। बिहार के बगहा से भाजपा युवा नेता एवं व्यवसायी रुपेश पाण्डेय जी ने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन पर बयान देते हुए कहा कि छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है। पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नीट पेपर लीक जैसे मामलों पर सरकार ने सख्त कानून बनाए हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है। लेकिन विपक्ष संसद में चर्चा करने के बजाय सड़क पर भ्रम फैला रहा है। उन्होंने प्रदर्शन में 118 पुलिसकर्मियों और कई छात्रों के घायल होने पर चिंता जताते हुए कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन हिंसा और तोड़फोड़ से समस्या का समाधान नहीं होगा।

रुपेश पाण्डेय ने विपक्ष से अपील की कि अगर छात्रों की सच्ची चिंता है तो संसद में आएं और सरकार के साथ मिलकर समाधान निकालें। सरकार जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने देश के छात्र-छात्राओं से कहा कि वे विपक्ष के बहकावे में न आएं। भाजपा सरकार आपके सपनों के साथ खड़ी है और माता विंध्यवासिनी के आशीर्वाद से हम मिलकर देश के युवाओं का भविष्य उज्ज्वल बनाएंगे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें