स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
ऋषिकेश में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम, IG गढ़वाल ने दिलाई अखंडता की शपथदेहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानऋषिकेश में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम, IG गढ़वाल ने दिलाई अखंडता की शपथदेहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा भिड़ी बाइक, दो कांवड़ियों की मौत, एक गंभीर

खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा भिड़ी बाइक, दो कांवड़ियों की मौत, एक गंभीर

सूरतगंज बाराबंकी: सावन के दूसरे सोमवार को लोधेश्वर महादेव में जलाभिषेक करने जा रहे तीन कांवड़ियों की बाइक खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा भिड़ी। हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। हादसा देर रात सूरतगंज -फतेहपुर मार्ग पर स्थित दादनपुर सरवा चौराहे के पास हुआ। कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के जोशी टोला निवासी शैलेंद्र उर्फ हेमल जोशी (25) अपने साथी सचिव जोशी (24) और शक्तिमान (23) के साथ रविवार रात बाइक से लोधेश्वर महादेव जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। दादनपुर सरवा चौराहे के पास उनकी बाइक कांवड़ियों की खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा भिड़ी। हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना पर पहुची पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने तीनों को बेहोशी की हालत में सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया। वहा चिकित्सको ने शैलेंद्र को मृत घोषित कर दिया वहीं शक्तिमान और सचिव को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

परिजनों का आरोप है कि काफी देर तक एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। इससे नाराज परिजनों ने सीएचसी में हंगामा किया। अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद परिजन दोनों घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर रवाना हुए। रास्ते में शक्तिमान ने दम तोड़ दिया। वहीं सचिव जोशी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही सीएमओ डॉ. रंजन गौतम सीएचसी फतेहपुर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शैलेंद्र को सीएचसी में मृत अवस्था मे लाया गया था।शक्तिमान और सचिव को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया था। एंबुलेंस समय पर क्यों नहीं पहुंची, इसकी जांच कराई जाएगी।पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें