स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

ऑटो चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

ऑटो चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में सोमवार को एक 24 वर्षीय ऑटो चालक ने फंखे में फंदा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव को नीचे उतारा और  घटना की सूचना पुलिस को दी  पुलिस और फोरहेंसिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ट्रामा सेंटर भेजकर जांच शुरू कर दी। मड़ियांव इंस्पेक्टर के अनुसार, सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अपनी टीम के साथ गायत्री नगर थर्ड, शुक्ला पुलिया के पास स्थित मकान में पहुंचे, जहां कमरे के अंदर तख्त पर युवक का शव मिला।

मृतक की पहचान जमाल (24) पुत्र मोहम्मद फारूक, निवासी गायत्री नगर थर्ड, थाना मड़ियांव के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जमाल ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह पिछले चार-पांच दिनों से लगातार शराब का सेवन कर रहा था। परिवार में पांच भाई हैं, जिनमें जमाल चौथे नंबर पर था। वह अविवाहित था। थाना प्रभारी मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें