स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

एटीएस ने फर्जी आधार गिरोह के सरगना को पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार

एटीएस ने फर्जी आधार गिरोह के सरगना को पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार
  • गिरफ्तारी पर 25,000 रुपए का था ईनाम
  • फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह का मुख्य सदस्य

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। एटीएस ने बुधवार को रोहिंग्या, बांग्लादेशी, नेपाली और अन्य विदेशी नागरिकों के लिए फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार करने और फर्जी तरीके से आधार कार्ड प्राप्त करने में शामिल एक अंतरराज्यीय रैकेट के कथित सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रहमानपुर के रहने वाले सद्दाम के रूप में हुई है। उसे मंगलवार को मुरादाबाद में रघुनाथगंज से गिरफ्तार किया गया। इसके आलावा उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपए का ईनाम घोषित था।

एटीएस के मुताबिक, आरोपी फर्जी तरीके से आधार कार्ड हासिल करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और स्कूल प्रमाण पत्र समेत फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह का मुख्य सदस्य है। एटीएस ने बताया कि इस रैकेट ने अधिकृत आधार नामांकन ऑपरेटर की लॉगइन आईडी का भी दुरुपयोग किया और अवैध रूप से आवेदकों का नामांकन करने के लिए वीपीएन और रिमोट एक्सेस का कथित तौर पर उपयोग किया। इस मामले के संबंध में पूर्व में रैकेट का भंडाफोड़ करके उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार से 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद सद्दाम को ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें