स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरायोगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सवगांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर यूपीदेश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा यूपीसीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर शोक जतायालोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरायोगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सवगांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर यूपीदेश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा यूपीसीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर शोक जताया

अथर्व के पांच विकेट व हैट्रिक से टीम येलो 9 विकेट से जीता

अथर्व के पांच विकेट व हैट्रिक से टीम येलो 9 विकेट से जीता
पांच विकेट व हैट्रिक के साथ अर्थव राय मैन ऑफ द मैच बने

पायनियर समाचार सेवा। लखनऊ
मैन आॅफ द मैच कप्तान अथर्व राय की घातक गेंदबाजी और हैट्रिक के दम पर टीम येलो ने नीरू कपूर मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूनार्मेंट में टीम गोल्ड को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। यश साहनी ग्राउंड पर टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम गोल्ड की शुरूआत बेहद खराब रही। अथर्व राय ने महज 2.2 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट झटके, जिसमें हैट्रिक भी शामिल रही। उनकी इस घातक गेंदबाजी के चलते पूरी टीम 11.2 ओवर में 71 रनों पर आॅलआउट हो गई। जवाब में टीम येलो के सलामी बल्लेबाज शुभ ने 39 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 47 रन की शानदार पारी खेली। उनके दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम येलो ने 11.3 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अनमोल सिंह 12 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम गोल्ड की ओर से वर्तांत सिंह को एकमात्र सफलता मिली।

टीम वॉयलेट ने टीम एमराल्ड को 10 विकेट से हराया
लखनऊ।
द्वितीय सार ट्रॉफी (स्व. नीरू कपूर की स्मृति में) के तहत ब्लेजवुड क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित अंडर-12 डिवीजन मुकाबले में टीम वॉयलेट ने टीम एमराल्ड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम एमराल्ड की पूरी टीम 13 ओवरों में मात्र 30 रनों पर ही सिमट गई। टीम वॉयलेट की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए कपिल राज और विशेष अस्थाना ने 2-2 विकेट झटके। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम वॉयलेट ने बिना कोई विकेट गंवाए 2.5 ओवरों में ही 31 रन बनाकर मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया। आदित्य प्रताप सिंह 18 रन और रुद्र शुक्ला 6 रन बनाकर नाबाद रहे। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए विशेष अस्थाना को मैन आॅफ द मैच चुना गया।

सैफायर ने सिल्वर को 13 रन से हराया
 लखनऊ।
मैन आॅफ द मैच कप्तान माधव मिश्रा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम सैफायर ने द्वितीय सार ट्रॉफी अंडर-12 के लीग मैच में टीम सिल्वर को 13 रन से पराजित किया। रविवार को एसएमआर क्रिकेट ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए सैफायर ने 21.5 ओवर में 132 रन बनाए। कप्तान माधव मिश्रा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 32 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली।टीम सिल्वर से अथर्व सिंह और अटल देव ने 3-3 विकेट चटकाए। जवाब में टीम सिल्वर से कप्तान अटल देव सिंह (37) और सानिध्य उपाध्याय (32) ने जुझारू खेल दिखाया बाकी कोई भी बल्लेबाज नहीं चला और पूरी टीम 24.2 ओवर में 119 रन पर ही ढेर हो गई। टीम सैफायर से युवराज,दिव्यांश रुद्र और सावर सरपाल ने 2-2 विकेट चटकाए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें