स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

अस्मिता डे और मुनव्वर अंजार एशियाई खेलों के लिए नागोया पहुंचे

मुनव्वर अंजार जूरी नियुक्त, अस्मिता डे से पदक की उम्मीद

अस्मिता डे और मुनव्वर अंजार एशियाई खेलों के लिए नागोया पहुंचे
अस्मिता डे और मुनव्वर अंजार एशियाई खेलों के लिए नागोया पहुंचे

लखनऊ/नागोया (जापान)। 20वें एशियाई खेल (आइची-नागोया 2026) में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश की जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे और अंतरराष्ट्रीय रेफरी मुनव्वर अंजार नागोया पहुंच गए हैं। ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाली अस्मिता डे (48 किग्रा भारवर्ग) एशियाई खेलों में भी मजबूत दावेदारी पेश करने के लिए तैयार हैं। यह जानकारी यूपी जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर हलवासिया ने दी।

अस्मिता एशियाई खेलों की तैयारियों के सिलसिले में जापान में विशेष प्रशिक्षण ले रही थीं। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वह जापान के कैंप से सीधे एशियाई खेलों के मुख्य आयोजन स्थल नागोया पहुंचीं। भारतीय जूडो के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि यह है कि यूपी जूडो एसोसिएशन के महासचिव और अंतरराष्ट्रीय रेफरी मुनव्वर अंजार को ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया एवं जूडो यूनियन ऑफ एशिया (JUA) ने आधिकारिक जूरी नियुक्त किया है। वह भी नागोया पहुंच चुके हैं।

मुनव्वर इससे पहले भी एशियाई खेलों और पैरालंपिक जैसी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में आधिकारिक जूरी और रेफरी की भूमिका निभा चुके हैं। हाल ही में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में भी उन्होंने चीफ कोच की जिम्मेदारी निभाई थी।यूपी जूडो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अस्मिता डे से एशियाई खेलों में पदक जीतने की उम्मीद जताई है। साथ ही मुनव्वर अंजार को प्रतिष्ठित जूरी नियुक्त किए जाने पर बधाई दी। 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें