स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ एशियाई खेलों का आगाज, 11 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दम

रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ एशियाई खेलों का आगाज, 11 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दम
रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ एशियाई खेलों का आगाज, 11 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दम

नागोया। जापान ने शनिवार को रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ एशियाई खेलों के 20वें संस्करण का आगाज किया। नागोया के मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में आयोजित समारोह में जापान की तकनीकी क्षमता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। अगले 15 दिनों तक 45 देशों के करीब 11,000 खिलाड़ी 43 खेलों की 71 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। खेलों का समापन चार अक्टूबर को होगा।

‘हार्मोनिक हार्ट बीट’ थीम वाले समारोह में दिल के आकार के मुख्य मंच को ‘वन एशिया’ की थीम के अनुरूप तैयार किया गया था। करीब 30 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में पारंपरिक जापानी कला के साथ अत्याधुनिक तकनीक का अनूठा मेल देखने को मिला। जापानी काबुकी मंच के साथ विशाल रोबोटिक भुजा ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा।

दो घंटे चले समारोह के दौरान जापान के सम्राट नारुहितो ने एशियाई खेलों के शुरू होने की घोषणा की। इस अवसर पर जापान की महारानी मासाको, एशिया की ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष शेख जुआन बिन हमद अल थानी और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की अध्यक्ष कर्स्टी कोवेंट्री मौजूद रहीं।

भारत के ध्वजवाहक निशानेबाज मनु भाकर और कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत की अगुवाई में भारतीय दल ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। भारतीय पुरुष खिलाड़ियों ने गहरे नीले रंग की बंदगला जैकेट और उससे मेल खाती पतलून पहनी थी। हालांकि, आयोजन से पहले तैयारियों में प्रशासनिक और लॉजिस्टिक चुनौतियां भी सामने आईं। आवास और परिवहन व्यवस्था को लेकर आयोजकों तथा एशियाई ओलंपिक परिषद को लगातार सफाई देनी पड़ी। इसके बावजूद उद्घाटन समारोह के साथ प्रतियोगिताओं का औपचारिक आगाज हो गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें