स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता में अर्जुन, लवकुश और वंशिका ने जीता स्वर्ण

जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता में अर्जुन, लवकुश और वंशिका ने जीता स्वर्ण

लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को क्वींस एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज लखनऊ एवं सोहनलाल इंटर कॉलेज लखनऊ में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में बालक और बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में जनपद के 25 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अंडर-14 बालक वर्ग में राजकुमार एकेडमी के यश राज ने प्रथम तथा बीएसएनवी इंटर कॉलेज के अंशुमान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज के अर्जुन प्रथम और बाल निकुंज इंटर कॉलेज के उमंग चौरसिया द्वितीय रहे। अंडर-19 बालक वर्ग में बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज के लवकुश ने प्रथम तथा इसी विद्यालय के अभीष्ट नारायण कश्यप ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

बालिका वर्ग के अंडर-14 में राष्ट्र भारती इंटर कॉलेज की पलक प्रथम और एसकेडी इंटर कॉलेज की अमीषा वर्मा द्वितीय रहीं। अंडर-17 वर्ग में जनता गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रियांशी ने प्रथम तथा बाल निकुंज इंटर कॉलेज की वर्षा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में बाल निकुंज इंटर कॉलेज की वंशिका प्रथम और क्वींस एएस इंटर कॉलेज की रुकसार द्वितीय रहीं।

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ क्वींस कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार एवं सोहनलाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बांके लाल ने किया। प्रतियोगिता के संचालन में मंडलीय क्रीड़ा सचिव विश्वजीत पांडे, जनपदीय क्रीड़ा सचिव एवं शारीरिक शिक्षक अमित श्रीवास्तव, वरिष्ठ शिक्षक मनोज पटेल, आलोक भारद्वाज, अंकुर पांडेय, सूरज त्रिपाठी, राजकुमार त्रिपाठी, हिमांशु शुक्ला, लाईक अहमद, पुनीत रैडक्लिफ, प्रज्ञा मिश्रा, पूजा गुप्ता सहित अन्य शिक्षकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी अब हरदोई में आयोजित होने वाली मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता में लखनऊ जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें