स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरायोगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सवगांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर यूपीदेश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा यूपीसीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर शोक जतायालोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरायोगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सवगांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर यूपीदेश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा यूपीसीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर शोक जताया

अपराजिता का डबल खिताबी धमाल, अक्षय व आदित्य ने युगल में जीते दोहरे खिताब

बालिका अंडर-19 एकल के फाइनल में शीर्ष वरीय अपराजिता घोषाल ने अर्पणा सिंह को आसानी से 15-4, 15-4 से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती।

अपराजिता का डबल खिताबी धमाल, अक्षय व आदित्य ने युगल में जीते दोहरे खिताब
किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों के साथ पदाधिकारी।

किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप

लखनऊ, 30 सितंबर 2026। अपराजिता घोषाल ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला व अंडर-19 बालिका एकल के फाइनल में जीत से दोहरी विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। दूसरी ओर अक्षय पांडेय व आदित्य सिंह ने अपने-अपने जोड़ीदारों संग युगल में दोहरे खिताब जीते। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी, गोमतीनगर में आयोजित चैंपियनशिप के सीनियर व अंडर-19 वर्ग के फाइनल बुधवार को खेले गए।

महिला एकल फाइनल में अपराजिता घोषाल ने प्रतिद्वंद्वी स्नेहा सिंह के खिलाफ वाकओवर से जीत दर्ज की। वहीं बालिका अंडर-19 एकल के फाइनल में शीर्ष वरीय अपराजिता घोषाल ने अर्पणा सिंह को आसानी से 15-4, 15-4 से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती।

बालक अंडर-19 एकल में शीर्ष वरीय अक्षय पांडेय ने  दूसरी वरीय नीलेश भट्ट को 15-3, 16-14 से हराकर खिताब जीता। बालक अंडर-19 युगल फाइनल में अक्षय पांडेय व अतुल मोहन त्रिपाठी की जोड़ी ने अरिंजय प्रताप सिंह व शाश्वत कुमार शुक्ला को तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में 10-15, 15-8, 15-10 से हराया। पुरुष एकल फाइनल में शीर्ष वरीय भूमेश उतरानी ने दूसरी वरीय नीलेश भट्ट को 15-6, 15-11 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पुरुष युगल में आदित्य सिंह व शौर्य प्रताप सिंह की जोड़ी ने हर्ष मिश्रा व पीयूष यादव को 15-10, 15-10 से हराया। मिश्रित युगल में आदित्य सिंह व स्नेहा सिंह की जोड़ी ने भूमेश उतरानी व श्वेता राज वर्मा को 16-14, 15-10 से शिकस्त दी।

पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह, उपाध्यक्ष अरुण कक्कड़ व कोषाध्यक्ष रविंद्र चौहान ने पुरस्कार वितरित किए। समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए आयोजन सचिव संदीप अग्रवाल ने अतिथिगण का स्वागत किया, जबकि आयोजन अध्यक्ष आयोजन अध्यक्ष राम मोहन अग्रवाल ने आभार जताया। इस अवसर पर मुख्य निर्णायक अजय कुमार, डॉ. अनुराग दीक्षित, अभिजीत यादव, मुकेश श्रीवास्तव, गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव, नवीन पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे। जिला चैंपियनशिप के अंतर्गत 2 से 4 अक्टूबर, 2026 तक  अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 व अंडर-17 आयु वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें