स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने युवा उद्यमी को राफ्ट खरीदने के लिए दिया ऋणआवासीय कॉलोनियो में सर्वे से हड़कंप, विधायक प्रीतम सिंह को सौंपा ज्ञापनविज्ञान प्रीमियर लीग में आदित्य ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थानऋषिकेश में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम, IG गढ़वाल ने दिलाई अखंडता की शपथदेहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलाउत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने युवा उद्यमी को राफ्ट खरीदने के लिए दिया ऋणआवासीय कॉलोनियो में सर्वे से हड़कंप, विधायक प्रीतम सिंह को सौंपा ज्ञापनविज्ञान प्रीमियर लीग में आदित्य ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थानऋषिकेश में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम, IG गढ़वाल ने दिलाई अखंडता की शपथदेहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेला

प्रेमी की मौत की खबर के बाद प्रेमिका ने भी लगाई फांसी,दोनों में चल रहा था प्रेम प्रसंग

प्रेमी की मौत की खबर के बाद प्रेमिका ने भी लगाई फांसी,दोनों में चल रहा था प्रेम प्रसंग

सूरतगंज-बाराबंकी: मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में सोमवार को कथित प्रेमी युगल की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह युवक का शव खेत में लगे बेरी के पेड़ से फंदे पर लटका मिला,जबकि कुछ ही घंटे बाद उसकी मौत की सूचना मिलने पर किशोरी ने भी अपने घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों दो दिन पहले घर से भाग गए थे और रविवार रात परिजन उन्हें दरियाबाद थाना क्षेत्र के सैदखानपुर रेलवे स्टेशन से पकड़कर घर वापस लाए थे।

इलाके की पुलिस चौकी लालपुर करौता अंर्तगत संतनगर गांव निवासी राजू उर्फ छोटू गौतम (25) का शव सोमवार सुबह गांव के पश्चिम दिशा स्थित एक खेत में बेरी के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। उधर,राजू की मौत की खबर मिलते ही पाण्डेय पुरवा गांव निवासी रमेश वर्मा की 17 वर्षीय पुत्री राम दुलारी ने करीब साढ़े 11 बजे अपने घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे से

कोई आहट न मिलने पर मां अंदर पहुंचीं तो बेटी फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों के अनुसार, दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और वे विवाह करना चाहते थे, लेकिन अलग-अलग जाति होने के कारण परिवार इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे। मृतका की बड़ी बहन की शादी संतनगर गांव में हुई थी, जिसके चलते किशोरी का वहां अक्सर आना-जाना रहता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। बताया जाता है कि दोनों दो दिन पहले घर से चले गए थे। रविवार रात परिजनों ने उन्हें दरियाबाद थाना क्षेत्र के सैदखानपुर रेलवे स्टेशन से पकड़कर घर वापस लाये थे।सोमवार सुबह युवक की मौत की खबर फैलने के कुछ घंटे बाद किशोरी ने भी यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों मामलों में फांसी लगने की बात सामने आई है।दोनों का एक दूसरे से प्रेम प्रंसग चल रहा था दोनों शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें