स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

एसीपी ने सुनी फरियाद, राजस्व अधिकारी रहे नदारद

एसीपी ने सुनी फरियाद, राजस्व अधिकारी रहे नदारद

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में सहायक पुलिस आयुक्त आरके सिंह ने प्रभारी निरीक्षक रामबाबू सिंह व राजस्वकर्मियों की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित पहुंचीं, लेकिन हैरानी की बात रही कि राजस्व विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी फरियादियों की समस्याएं सुनने मौके पर नहीं पहुंचा। अधिकारियों की गैरमौजूदगी में राजस्वकर्मियों को भेजकर महज खानापूर्ति की गई।

इससे दूर-दराज से शिकायत लेकर पहुंचे फरियादियों में नाराजगी भी देखने को मिली। वहीं निगोहां थाने में आयोजित समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी आकाश सिंह ने पहुंचकर थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार कनौजिया व राजस्वकर्मियों की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। नगराम थाने में थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने नायब तहसीलदार व राजस्वकर्मियों की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित मामलों में मौके पर जांच कर शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें