स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

आरएस सागर मेमोरियल टेनिस: अनन्या जैन ने जीता एकल खिताब, शगुन-इरम की जोड़ी बनी युगल चैंपियन

25वीं आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट

आरएस सागर मेमोरियल टेनिस: अनन्या जैन ने जीता एकल खिताब, शगुन-इरम की जोड़ी बनी युगल चैंपियन
आरएस सागर मेमोरियल टेनिस: अनन्या जैन ने जीता एकल खिताब, शगुन-इरम की जोड़ी बनी युगल चैंपियन

लखनऊ। तीसरी वरीय अनन्या जैन ने 25वीं आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में एकल का खिताब जीत लिया जबकि तीसरी वरीय यूपी की शगुन कुमारी व इरम जैदी की जोड़ी युगल चैंपियन बनी।

उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में शनिवार को एकल और युगल फाइनल खेले गए।

एकल फाइनल में तीसरी वरीय अनन्या जैन ने चौथी वरीय शताक्षी चौधरी को हराया। मुकाबले में स्कोर 3-3 से बराबर था, तभी शताक्षी ने मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैच छोड़ दिया और अनन्या को विजेता घोषित किया गया।

एकल फाइनल के बाद शताक्षी ने खुद को संभाला और सौमित्रा के साथ युगल फाइनल में चुनौती पेश की। इसमे तीसरी वरीय यूपी की शगुन कुमारी व इरम जैदी की जोड़ी का सामना दूसरी वरीय शताक्षी व सौमित्रा की जोड़ी से हुआ। मैच में शगुन व इरम ने 4-6, 6-1, 10-4 की जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया।

शताक्षी व सौमित्रा ने पहला सेट जीतकर बढ़त बनाई, लेकिन शगुन व इरम ने दूसरे सेट में शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। इसके बाद मुकाबला निर्णायक तीसरे सेट में पहुंचा, जहां दोनों जोड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। अंत में शगुन और इरम की जोड़ी सुपर टाईब्रेक में जीत से युगल विजेता बनी। विजेताओं को टूर्नामेंट रेफरी अमृतन्जय कुमार और हिंद गौरव कुशवाहा ने पुरुस्कार बांटे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें