स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
CM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथस्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनाCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथस्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपना

आज से शुरू हुआ ओशो गीता ध्यान यज्ञ

आज से शुरू हुआ ओशो गीता ध्यान यज्ञ

  • शिविर में देश-विदेश के करीब 250 साधक साधिकाएं शामिल होंगे


पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ।
लखनऊ में गुरुवार एक अक्टूबर से चार दिवसीय ओशो गीता ध्यान यज्ञ का आयोजन शुरू हुआ। इसका आयोजन दिव्य प्रेम ध्यान साधना फाउंडेशन की ओर से कानपुर रोड स्थित आनंदी मैजिक वर्ल्ड रिसार्ट में किया गया है। इस ध्यान शिविर में भाग लेने के लिए देश के कोने-कोने से लगभग 250 साधक-साधिकाएं पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम में शिविरार्थी ओशो के उन चुनिंदा अमृत वचन और प्रवचनी का लाभ उठाएंगे जो उन्होंने भगवद्गीता के 18 की अध्यायों की गहन व्याख्या करते हुए वर्ष 1970 से 1975 के बीच (5 वर्षों की अवधि में) दिये थे। 

इस ध्यान यज्ञ शिविर की मुख्य आयोजिका दिव्य ज्योति ने जानकारी दी कि इस प्रायोजिक ध्यान यज्ञ का संचालन देश-विदेश के प्रख्यात ओशो सन्यासी कर रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से हरियाणा से पधारे ओशो अनुज स्वामी शैलेन्द्र सरस्वती जी गुरू मां अमृता प्रिया, मां मंजुषा, नेपाल से मां अनामिका, दिल्ली से स्वामी चैतन्य सागर और महाराष्ट से स्वामी दिगंबर शामिल है। सभी साधक से अनुरोध किया गया है कि वे साधना के दौरान सहजता के लिए सफेद या मैरून ढीले वस्त्र पहनकर आए। वही शिविर में मां अमृत प्रिया ने अपने प्रवचन में कहाकि गीता केवल बौद्धिक अध्ययन नहीं, जीवन में उतारने का मार्ग है। हजारों वर्षो से लोग गीता का अध्ययन और चिंतन तो करते है,लेकिन उसके बताए मार्ग पनर चल नहीं रहे हैं। स्वामी शैलेन्द्र सरस्वती ने कहाकि गीता मनुष्य की आत्मा और शरीर के भेद को समझाती है। गीता के 13वें अध्याय के सार का समझाते हुए उन्होंने बताया कि शरीर क्षेत्र है और इसे जानने वाली आत्मा क्षेत्रज्ञ है। 

मां अनामिका ने कहा कि ओशो ने हमे ध्यान में डूबने की अनूठी कला सिखाई है। हंसते नाचते गाते हुए बिना किसी गंभीरता, त्याग-तपस्या के परमात्मा को जाना जा सकता है। प्रभु कोई व्यक्ति नहीं समस्त अस्तित्व में गूंजता हुआ अनाहत नाद है। गीता में भगवान कहते हैं कि है अर्जुन जानने योग्य पवित्र ओकार हैं। इस ध्यान यज्ञ में उसी ओंकार को सभी साधकगण जानेंगे। इस शिविर में दिल्ली से स्वामी चैतन्य सागर जी और मध्य प्रदेश की मां मंजूशा व स्वामी दिगंबर जी ने भी अपने विचार रखे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें