पायनियर। पीलीभीत
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। इस घोषणा के तहत जनपद पीलीभीत में कई पदों पर नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। घोषणा के अनुसार, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अनूप अग्रवाल को सौपी गई है।
वहीं दिवेश बंसल को प्रदेश उपाध्यक्ष और अश्विन अग्रवाल को प्रदेश मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त संगठन के विस्तार को ध्यान में रखते हुए विनीत अग्रवाल को जिला महामंत्री तथा संजय अग्रवाल को नगर अध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे व्यापारी हितों की रक्षा, समस्याओं के समाधान और संगठन के विस्तार में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि वे व्यापारियों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और जनपद में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर प्रदेश स्तर पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।










