स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

छठीं राज्य अंडर वाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्विमिंग चैंपियनशिप 4 सितंबर से

छठीं राज्य अंडर वाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्विमिंग चैंपियनशिप 4 सितंबर से

लखनऊ, पायनियर। उत्तर प्रदेश अंडरवाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में छठीं राज्य अंडर वाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में 4 से 6 सितंबर, 2026 तक किया जाएगा। चैंपियनशिप के साथ स्विमिंग वेलफेयर सोसायटी की ओर से चौथी जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता भी आयोजित होगी।

चैंपियनशिप का उद्घाटन शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार एवं एमएलसी पवन सिंह चौहान करेंगे। समारोह की अध्यक्षता पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ अशोक बाजपेई करेंगे। चैंपियनशिप के दौरान अंडरवाटर स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव तपन पाणिग्रही एवं चीफ टेक्निकल ऑफीसर राकेश सिंह सहित खेल जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहेंगी ।

उत्तर प्रदेश अंडरवाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तीन दिवसीयस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम पुणे में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।

उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में अंडरवाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्विमिंग की सभी स्पर्धाएं होंगी। स्पर्धाएं शुक्रवार सुबह से शुरू हो जाएंगी, जबकि औपचारिक उद्घाटन समारोह अपराह्न तीन बजे होगा।चैंपियनशिप में राज्यभर से करीब 35 टीम में हिस्सा ले रही है । इन टीमों की तरफ से तकरीबन 350 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। वहीं जिला तैराकी प्रतियोगिता में लखनऊ के विभिन्न स्कूलों एवं संस्थाओं के करीब 500 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं।

चैंपियनशिप की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों के अनुसार चैंपियनशिप का उद्देश्य प्रदेश में अंडरवाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्विमिंग को बढ़ावा देने के साथ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करना है

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें