स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
विधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटें

मेजबान लखनऊ सहित 61 जिलों के 2000 खिलाड़ी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दिखायेंगे दम

मेजबान लखनऊ सहित 61 जिलों के 2000 खिलाड़ी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दिखायेंगे दम
  • इस बार चैंपियनशिप में पहली बार वर्चुअल ताइक्वांडो स्पर्धा का भी आयोजन होगा, जो चैंपियनशिप का  विशेष आकर्षण होगी।
 
लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। मेजबान लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के 61 जिलों के खिलाड़ी 42वीं सब जूनियर, 10वीं कैडेट, 44वीं जूनियर, 43वीं सीनियर क्योरगी एवं 10वीं पूमसे उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दांव पर लगे 194 स्वर्ण पदकों के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे। इस बार चैंपियनशिप में पहली बार वर्चुअल ताइक्वांडो स्पर्धा का भी आयोजन होगा, जो चैंपियनशिप का  विशेष आकर्षण होगी।
उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा इस चैंपियनशिप का आयोजन 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में किया जा रहा है। चैंपियनशिप की पूर्व संध्या पर गुरुवार को विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिभागी खिलाड़ियों का वजन किया गया।
उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह शैलू व सचिव राजकुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में मेजबान लखनऊ सहित 61  जिलों के 2000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
चैंपियनशिप में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी क्योरगी (फाइट) व पूमसे (फॉर्म) की स्पर्धाओं में 194 स्वर्ण, 194 रजत व 388 कांस्य पदकों के लिए चुनौती पेश करेंगे।  चैंपियनशिप में क्योरगी में बालक व बालिका वर्गो में सब जूनियर में 14-14, कैडेट में 10-10, जूनियर में 10-10 और सीनियर में 8-8 भार वर्गों में मुकाबले होंगे। वहीं पूमसे में कुल 65 स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
चैंपियनशिप में पहली बार वर्चुअल ताइक्वांडो स्पर्धा भी आयोजित की जाएगी। इसमें क्योरगी के दो भार वर्गों में पदक स्पर्धाएं होंगी, हालांकि इन स्पर्धाओं के पदकों को आधिकारिक पदक तालिका में शामिल नहीं किया जाएगा।
वर्चुअल ताइक्वांडो में खिलाड़ी बिना शारीरिक संपर्क के वीआर हेडसेट और मोशन सेंसर की मदद से प्रतिस्पर्धा करेंगे। चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता अपने-अपने आयु वर्ग की आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की विभिन्न टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे। चैंपियनशिप का उद्घाटन 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद  मौर्य के करकमलों द्वारा किया जाएगा।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें