स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

बारिश में गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबकर 12 वर्षीय छात्र की मौत

बारिश में गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबकर 12 वर्षीय छात्र की मौत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को रहीमाबाद थाना क्षेत्र के खड़ौहां गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पास खेल रहे 12 वर्षीय बालक पर अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे वह मलबे में दब गया। परिजनों और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं उसके साथ खेल रहा मामा का लड़का बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार, खड़ौहां गांव निवासी सुनील का 12 वर्षीय बेटा शिवा शनिवार दोपहर अपने ममेरे भाई कृष्णा, निवासी राई मिचलौला, थाना औरास (उन्नाव), के साथ घर के बाहर कच्चे गलियारे में खेल रहा था।

इसी दौरान बड़े पापा चौधरी के मकान की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार का मलबा शिवा पर आ गिरा, जबकि कृष्णा किसी तरह बच निकला। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर शिवा को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसके मुंह से खून निकल रहा था। सूचना मिलने पर रहीमाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक शिवा गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। उसके पिता सुनील राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। परिवार में माता रामदेवी, दो भाई साहिल और विकास तथा बड़ी बहन शालिनी हैं। बेटे की मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणायक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें