स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

यूपी के 15 अवधी आराधकों को मिला सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान-2026

यूपी के 15 अवधी आराधकों को मिला सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान-2026

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। अवध भारती संस्थान, उत्तर प्रदेश ने गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के समापन समारोह में 15 अवधी आराधकों को सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। वहीं तीन नकद पुरस्कारों की भी घोषणा की गई। तुलसी जयंती पखवारा समापन समारोह में गोस्वामी तुलसीदास के व्यक्तित्व,कृतित्व पर विस्तृत चर्चा हुई। समारोह का श्रीगणेश कुमार तरल की वाणी वंदना एवं कुसुम वर्मा के देवीगीत से हुई। समारोह के दौरान विभिन्न जनपदों से आए समस्त अवधी आराधकों को स्मृति-चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया गया।

समारोह को लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित, सीतापुर के एमएलसी पवन सिंह चौहान, अवध भारती संस्थान के अध्यक्ष डॉ राम बहादुर मिश्र, उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के अध्यक्ष सर्वेश अस्थाना, कला वसुधा के संपादक शाखा बंद्योपाध्याय, काव्य कार्यशाला के अध्यक्ष प्रदीप सारंग, कार्यक्रम संयोजक नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने संबोधित किया। समारोह में सामूहिक चर्चा के बाद अवधी आराधकों के लिए तीन नकद पुरस्कारों की घोषणा की गई। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष तुलसी जयंती के उपलक्ष्य में दिए जाएंगे।

एसआर ग्रुप,बीकेटी के चेयरमैन पवन सिंह चौहान की तरफ से किसी अवधी आराधक को एक लाख रुपए का तुलसी सम्मान, प्रो.सूर्य प्रसाद दीक्षित की ओर से किसी युवा अवधी आराधक को 51 हजार रुपए और सर्वेश अस्थाना की तरफ से किसी महिला अवधी आराधक को 51 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

प्रो.सूर्य प्रसाद दीक्षित, डॉ राम बहादुर मिश्र, सर्वेश अस्थाना, डॉ अर्जुन पाण्डेय, सुमोना एस.पाण्डेय, कुसुम वर्मा, नीरजा शुक्ला, डॉ सुशील कुमार राय, प्रदीप सारंग, नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान, सुनील कुमार वर्मा, रमाकांत तिवारी रामिल, योगेश चौहान एवं चेतराम अज्ञानी को मिला सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें